ECI का आया निर्देश, वोटर लिस्ट से कोई भी योग्य वोटर न छूटे, वाराणसी में शुरू होगा अभियान, 3360 बूथों पर स्पेशल कैंप
वाराणसी में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदाता सूची को दुरुस्त करने और योग्य मतदाताओं को जोड़ने का अभियान ...और पढ़ें

वाराणसी में मतदाता सूची सुधार अभियान: ECI के निर्देश पर जुड़ेंगे योग्य वोटर। (AI Image)
HighLights
वाराणसी में मतदाता सूची सुधार अभियान शुरू।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर पहल।
3360 बूथों पर लगेंगे विशेष कैंप।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। विवादों और आरोपों के बीच नए सिरे से कवायद अब मतदाता सूची को दुरुस्त करने और वोटर लिस्ट में योग्य मतदाताओं का नाम जोड़ने की वाराणसी में पहल शुरू होने की जानकारी जिलाधिकारी के एक्स हैंडल से सोमवार की रात जारी की गई है।
जारी पोस्ट के अनुसार भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार, वाराणसी जिले के निर्वाचन अधिकारी ने यह पक्का करने के लिए एक सक्रिय अभियान शुरू किया है कि वोटर लिस्ट से कोई भी योग्य वोटर न छूटे। सूचना के अनुसार अब वाराणसी में इसके लिए विशेष पहल शुरू की जानी है।
बताया गया कि इसके लिए जिले के 3360 बूथों पर स्पेशल कैंप लगाए जा रहे हैं। अगर किसी व्यक्ति को कोई शिकायत है, तो वे बेझिझक 3360 बीएलओ, 54 एईआरओ या 8 ईआरओ में से किसी को भी जानकारी दे सकते हैं। बताया गया कि प्रशासन यह पक्का करने के लिए प्रतिबद्ध है कि वोटर लिस्ट से कोई भी योग्य वोटर न छूटे।
इस बाबत पूर्व में भी विपक्षी दलों की ओर से मतदाताओं के नाम काटने और पात्रों को सूची से हटाने के आरोप लगते रहे हैं। इस बाबत भारत निर्वाचन आयोग की ओर से नए सिरे से अभियान चलाने की शुरुआत पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से शुरू होने जा रहा है। प्रशासन की ओर से लोगों से अपनी शिकायतों के निस्तारण की अपील भी की गई है।
As per instructions of ECI, the DEO of Varanasi district has started a proactive campaign to ensure that No eligible elector is left from the electoral rolls. Special camps are being held in 3360 no of booths in the district to ensure this. If any person has any complaint, please feel free to inform any of the 3360 no of BLOs, 54 no of AEROs, 8 no of EROs. We are committed to ensure that No elegible voter is excluded from the voter list. @ECISLEEPS @ECISVEEP @ceoup @ERO389Southvara @Ero_388 @ero389southvns @ero_pindra @ero_386shivpur
— DM VARANASI (@deo_varanasi) October 12, 2026
