विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

काशी में स्कॉर्पियो खड़ी कर REEL बना रहे चार युवकों को ट्रक ने रौंदा, मौत; दो ओवरब्रिज से नीचे गिरे

Published: Mon, 19 Oct 2026 08:03 AM (IST)

वाराणसी के रूपापुर ओवरब्रिज पर सोमवार सुबह एक ट्रक ने स्कॉर्पियो को टक्कर मार दी, जिससे चार लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए।

हादसे मे चार युवकों की मौत।

हादसे मे चार युवकों की मौत।

HighLights

  1. रूपापुर ओवरब्रिज पर ट्रक-स्कॉर्पियो की भीषण टक्कर।

  2. हादसे में चार लोगों की मौके पर मौत हुई।

  3. दर्शन के बाद रील बनाते समय हुआ यह हादसा।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। रूपापुर स्थित हाईवे के ओवरब्रिज (अंडरपास) पर सोमवार सुबह ट्रक की टक्कर से स्कॉर्पियो सवार चार लोगों की मौत हो गई। हादसे में चार अन्य घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही घायलों को अस्पताल में भजा है। चर्चा रहा कि स्कॉर्पियो सवार वाहन खड़ा कर रील बना रहे थे। टक्कर से दो युवक ओवरब्रिज के नीचे गिर गए थे। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर गाड़ी को छोड़कर भाग गया।

8 युवक मां विंध्यवासिनी के दर्शन को गए थे

शिवपुर के रहने वाले आठ युवक मीरजापुर मां विन्ध्वासिनी का दर्शन पूजन करने गए थे। दर्शन कर लौटते समय सुबह छह बजे रूपापुर स्थित ओवरब्रिज (अंडरपास) पर स्कॉर्पियो खड़ी कर रील बना रहे थे। इसी बीच प्रयागराज की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से स्कॉर्पियो में जोरदार टक्कर मार दी।

WhatsApp Image 2026-10-19 at 7.48.35 AM

टक्कर के बाद स्कॉर्पियो के आसपास खड़े युवक कुचलने के साथ ही दो युवक पुल से नीचे सड़क पर गिर गए। सड़क पर गिरे एक युवक समेत ओवरब्रिज पर कुचलने से तीन युवकों की मौत हो गई।

घायल चार में एक को कछवांरोड समेत तीन को बीएचयू अस्पताल भेजा गया। पुलिस मृतकों व घायलों के पहचान में जुटी है।

यह भी पढ़ें- ऊधम सिंह नगर के गदरपुर बाईपास पर दर्दनाक हादसा: कुत्ते से टकराई पल्सर बाइक, दो युवकों की मौत