सुहेलदेव एक्सप्रेस और ताप्ती गंगा क्लोन स्पेशल ट्रेन में चोरी, यात्रियों में बढ़ी असुरक्षा
सुहेलदेव एक्सप्रेस और ताप्ती गंगा क्लोन स्पेशल ट्रेन में यात्रियों के बैग चोरी हो गए, जिससे यात्रियों में असुरक्षा बढ़ गई है। जीआरपी ने दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अब सुहेलदेव एक्सप्रेस और ताप्ती गंगा क्लोन स्पेशल ट्रेन में चोरी।
HighLights
सुहेलदेव एक्सप्रेस में यात्री महेंद्र सिंह का बैग चोरी हुआ।
ताप्ती गंगा क्लोन स्पेशल ट्रेन में रीना का ट्रॉली बैग गायब।
जीआरपी ने दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। सुहेलदेव एक्सप्रेस में महिला का बैग और ताप्ती गंगा क्लोन स्पेशल ट्रेन में पुरुष यात्री का ट्राली बैग चोरी हो गया। दोनों ही मामलों में जीआरपी ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। एक दिन पूर्व ही कैंट रेलवे स्टेशन पर चौरी-चौरा एक्सप्रेस में महिला के बैग से सोने का झुमका व मंगलसूत्र चोरी होने की बात सामने आई थी।
गाजीपुर के दिलदारनगर निवासी महेंद्र सिंह ने तहरीर में बताया कि वह गत 14 नवंबर को गाड़ी संख्या- 22434 सुहेलदेव एक्सप्रेस के ए -2 बोगी में सफर कर रहे थे। जंघई से मड़ियाहूं के बीच उनका बैग किसी ने चोरी कर लिया, जिसमें 20 हजार रुपये नकदी, मोबाइल फोन, चार्जर, कार्ड और दवाइयां रखी थी।
इसी तरह गत 19 नवंबर को वाराणसी जंक्शन पर झांसी स्थित नवाबाद की रहने वाली रीना का ट्राली बैग गायब हो गया। पीड़िता ने तहरीर में बताया कि ट्रेन के बी -6 बोगी में छपरा से कानपुर की यात्रा कर रही थी। बताया कि ट्राली बैग में कान का टप्स, गले का हार, मांग टीका, कपड़े व पांच हजार रुपये नकदी रखे थे। जीआरपी दोनों ही घटनाएं संज्ञान में आते ही केस दर्ज कर चोरों का सुराग लगाने में जुट गई है।