विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी में पर्यटक से 5 लाख से अधिक की ऑनलाइन ठगी, गूगल से कस्टमर केयर नंबर खोजना पड़ा भारी

Published: Tue, 25 Aug 2026 10:50 AM (IST)

श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर दर्शन को वाराणसी आए रांची के एक पर्यटक से 5.13 लाख रुपये की साइबर ठगी हुई। होटल ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

HighLights

  1. रांची के पर्यटक से वाराणसी में 5.13 लाख की ठगी।

  2. होटल बुकिंग रद्द करने के प्रयास में हुए साइबर फ्रॉड का शिकार।

  3. गूगल पर कस्टमर केयर नंबर ढूंढना पड़ा भारी, एपीके फाइल से ठगी।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के लिए पत्नी के साथ आए रांची निवासी रवींद्र प्रसाद सिंह के साथ 5.13 लाख की साइबर ठगी सोमवार को हुई। उन्होंने काशी के होटल में ट्रैवल वेबसाइट के जरिए रूम बुक किया था। बुकिंग को कैंसिल करने के लिए गूगल सर्च इंजन पर वेबसाइट का टोल फ्री नंबर तलाशा।

साइबर ठगों ने इसका फायदा उठाकर उन्हें एपीके फाइल भेजा, जिसे डाउनलोड करते ही वह ठगी का शिकार हो गए। साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस खातों की पड़ताल में जुटी है। झारखंड के रांची अंतर्गत बरियातू के बक्सी एवेन्यू निवासी रवींद्र प्रसाद सिंह रविवार को पत्नी के साथ श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के लिए वाराणसी आए थे।

उन्होंने अमाया होटल में दो दिन के लिए कमरा बुक कराया था। 23-24 अगस्त की बुकिंग को रद कराने के लिए उन्होंने होटल के रिसेप्शन पर मौजूद कर्मचारियों से मदद मांगी। होटल कर्मियों ने बताया कि बुकिंग अगोडा के माध्यम से हुई है, इसलिए वहीं से कैंसिल होगी।

होटल कर्मियों की मदद से गूगल पर अगोडा का कस्टमर केयर नंबर खोजा गया। इसके बाद दिए गए मोबाइल नंबर पर बात हुई। कथित कस्टमर केयर प्रतिनिधि ने वाट्सएप नंबर से एपीके फाइल का लिंक भेजा और उसे डाउनलोड करने को कहा। लिंक पर क्लिक कर फाइल डाउनलोड करने के बाद उनके बैंक आफ इंडिया के खाते से कई बार में कुल पांच लाख 13 हजार 23 रुपये निकल गए।

रवींद्र प्रसाद ने घटना की शिकायत एनसीआरपी पोर्टल पर किया। मुकदमा बरियातू थाना, रांची में दर्ज हुआ। मुकदमे की कापी के साथ उन्होंने साइबर सेल वाराणसी को शिकायती पत्र दिया। पुलिस अब रकम की निकासी और आरोपितों के मोबाइल नंबरों की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- वाराणसी के चांदपुर इंडस्ट्रियल एरिया में दीवार गिरने से दंपती की मौत, NDRF ने मलबे से निकाले शव