विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी से गुजरेगी अमृतसर और एलटीटी स्पेशल ट्रेन, त्‍योहार में यात्र‍ियों को म‍िलेगी राहत

By Anup Kumar Agrahari Edited By: Abhishek sharma
Published: Sat, 21 Nov 2026 03:56 PM (IST)

छठ पर्व के बाद यात्रियों की सुविधा के लिए वाराणसी के रास्ते अमृतसर और लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी) के लिए विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। ये ट्रेनें सहरसा और मुजफ्फरपुर से चलकर वाराणसी कैंट होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचेंगी, जिससे यात्रियों को आवागमन में राहत मिलेगी।

वाराणसी से गुजरेगी अमृतसर और एलटीटी स्पेशल ट्रेन।

वाराणसी से गुजरेगी अमृतसर और एलटीटी स्पेशल ट्रेन।

HighLights

  1. छठ के बाद यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष ट्रेनें।

  2. वाराणसी के रास्ते अमृतसर और एलटीटी स्पेशल का संचालन।

  3. सहरसा और मुजफ्फरपुर से होकर गुजरेंगी ये ट्रेनें।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। छठ के बाद काम पर लौटने वाले लोगों की सुविधा के लिए वाराणसी के रास्ते अमृतसर और एलटीटी स्पेशल का संचालन किया जा रहा है। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि 22 नवंबर को गाड़ी संख्या-04671 स्पेशल सहरसा सुबह दस बजे प्रस्थान करके रात 9.25 बजे कैंट आएगी।

यहां से अमृतसर रवाना होगी। इसी तरह, 23 नवंबर को गाड़ी संख्या-05217 स्पेशल मुजफ्फरपुर से सुबह 8.40 बजे प्रस्थान कर शाम 5.40 बजे कैंट आएगी। यहां ठहराव लेने के बाद लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी) जाएगी।

वापसी यात्रा में 25 नवंबर को गाड़ी संख्या-05218 लोकमान्य तिलक टर्मिनस से दोपहर 1.30 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन शाम 5.30 बजे कैंट पहुंचेगी। यहां से छूटकर मुजफ्फरपुर जाएगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।