पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना में वाराणसी को 10वां स्थान, मार्च तक ही मिलेगा योजना का लाभ
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में वाराणसी ने देश में 10वां और उत्तर प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया ...और पढ़ें

पीएम सूर्य घर योजना में वाराणसी ने मारी बाजी, देश में 10वां स्थान; मार्च तक उठाएं लाभ।
HighLights
वाराणसी पीएम सूर्य घर योजना में देश में 10वें स्थान पर।
नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल दिल्ली में हुए सम्मानित।
योजना का लाभ मार्च तक ही मिलेगा, जल्दी करें आवेदन।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में वाराणसी ने पूरे देश में 10वां और उत्तर प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि के लिए दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में पूर्व मुख्य विकास अधिकारी और वर्तमान नगर आयुक्त वाराणसी हिमांशु नागपाल को सम्मानित किया गया।
वरिष्ठ परियोजना अधिकारी नेडा एसके गुप्ता ने बताया कि फरवरी 2024 में योजना लागू होने के बाद से सभी ने मिलकर एक टीम के रूप में सोलर रूफटाप लगाने का कार्य किया। जिसका परिणाम रहा कि हम पिछले वर्ष ही कानपुर जैसे बड़े शहर को पीछे छोड़कर लखनऊ के बाद दूसरे स्थान पर पहुंच गए।
उसके बाद से लगातार प्रयास से हम अब देश के टाप 10 शहरों में शामिल हो गए हैं। वर्तमान में वाराणसी में 62707 घरों पर सोलर रूफ टाप स्थापित कर 10वां स्थान प्राप्त किया है। लगभग 80000 आवेदन प्राप्त हुए हैं। उन पर सोलर संयंत्र स्थापित करने के लिए कार्य चल रहा है।
भारत मंडपम, प्रगति मैदान, नई दिल्ली में मंगलवार को भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एवं एक्सपो-2026 का आयोजन किया गया। इसमें उत्तर प्रदेश स्टेट प्लेनरी सेशन अलग से आयोजित किया गया। इसी कार्यक्रम में नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री श्रीपद नाईक उनको मोमेंटों देकर सम्मानित किया। कहा गया कि यह उपलब्धि जनपद प्रशासन के नेतृत्व एवं योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के संयुक्त प्रयासों का परिचायक है।
देश के टाप 10 जनपद
जनपद -- कुल स्थापित सोलर संयंत्र
लखनऊ--(उत्तर प्रदेश)--160508
नागपुर (महाराष्ट्र) --126135
सुरत (गुजरात) --111917
अहमदाबाद (गुजरात)--104981
राजकोट (गुजरात) --99471
जयपुर (राजस्थान) --76728
वडोदरा (गुजरात) --75631
एर्नाकुलम (केरल) --66898
पुणे (महाराष्ट्र)--66491
वाराणसी (उत्तर प्रदेश) -62707
-----------------------