विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देश में तीसरा सबसे स्वच्छ रिवर फ्रंट टाउन बना वाराणसी, स्‍वच्‍छता के ल‍िए पहल ने द‍िया पर‍िणाम

By abhishek sharma Edited By: Abhishek sharma
Published: Wed, 11 Nov 2026 06:07 PM (IST)Updated: Wed, 11 Nov 2026 06:14 PM (IST)

स्वच्छता सर्वेक्षण में वाराणसी ने स्वच्छ रिवर फ्रंट टाउन श्रेणी में देश में तीसरा स्थान हासिल किया है। यह उपलब्धि ...और पढ़ें

स्वच्छता सर्वेक्षण में वाराणसी बना देश का तीसरा सबसे स्वच्छ रिवर फ्रंट टाउन।

स्वच्छता सर्वेक्षण में वाराणसी बना देश का तीसरा सबसे स्वच्छ रिवर फ्रंट टाउन।

HighLights

  1. वाराणसी ने स्वच्छता सर्वेक्षण में तीसरा स्थान पाया।

  2. स्वच्छ रिवर फ्रंट टाउन श्रेणी में उपलब्धि हासिल की।

  3. रीवा और बिलासपुर के बाद वाराणसी का नाम।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। स्‍वछता सर्वेक्षण में इस बार बनारस ने अपने झंडे गाड़े हैं। स्वच्छ रिवर फ्रंट टाउन में रीवा (मध्य प्रदेश), बिलासपुर (छत्तीसगढ़) के बाद वाराणसी (उत्तर प्रदेश) का नाम तीसरे स्‍थान पर है। इस ल‍िहाज से वाराणसी ने देश में तीसरा स्‍थान हास‍िल क‍िया है। काशी के सांसद पीएम नरेन्‍द्र मोदी ने काशी से ही स्‍वच्‍छता अभ‍ियान की शुरुआत की थी।  

इस श्रेणी में देश के तमाम बड़े शहरों के नाम थे लेक‍िन वाराणसी में सुबह और शाम को होने वाली साफ सफाई सह‍ित नदी के किनारे चलने वाले स्‍वच्‍छता अभ‍ियान ने सफलता द‍िलाई है। काशी गंगा के किनारे स्‍थि‍त है और पर्यटकों की भारी भीड़ भी काशी आती है। ऐसे में शहर की छव‍ि को चमकाने के प्रयासों की वजह से ही यह पर‍िणाम हास‍िल हुआ है। महापौर अशोक त‍िवारी ने वाराणसी शहर को यह सम्‍मान म‍िलने पर खुशी जाह‍िर की है। 

यह भी पढ़ें : राष्ट्रपति ने बेस्ट रिवर फ्रंट टाउन में वाराणसी को द‍िया अवार्ड, म‍िला देश भर में तीसरा स्थान

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।