वाराणसी में ‘घर सजाओ इनाम पाओ प्रतियोगिता’, रेफ्रीजरेटर-LED TV समेत लाखों के इनाम जीतने का मौका
वाराणसी पुलिस लाइन में 'घर सजाओ इनाम पाओ प्रतियोगिता' चल रही है, जिसमें पुलिसकर्मी और उनके परिवार अपने आवासों को सजा रहे हैं।
-1793863307732_m.webp)
HighLights
वाराणसी पुलिस लाइन में 'घर सजाओ इनाम पाओ' प्रतियोगिता जारी।
विजेताओं को रेफ्रिजरेटर, टीवी सहित आकर्षक पुरस्कार मिलेंगे।
स्वच्छ आवास, सुंदर परिसर, खुशहाल परिवार है प्रतियोगिता का थीम।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। पुलिस लाइन में इन दिनों ‘घर सजाओ इनाम पाओ प्रतियोगिता’ की धूम है। यहां रहने वाले एक हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी उनके परिजन अपने-अपने आवासों को चमकाने में जुटे हैं। इसलिए भी कि विजेता परिवार को मंच पर बुलाकर सम्मानित किया जाता है।
प्रतियोगिता में लोगों की रुचि बनी रहे इसके लिए रेफ्रिजरेटर, एलईडी टीवी, माइक्रोवेव ओवन, सात प्रेस्टीज कूकर विजेता व सांत्वना पुरस्कार के रूप में दिए जाएंगे। कमिश्नरेट प्रशासन ने तीसरे चरण की प्रतियोगिता का थीम स्वच्छ आवास, सुंदर परिसर, खुशहाल परिवार रखा है।
जानिए किस मापदंड के लिए निर्धारित हैं कितने अंक
- 20 अंक : घर के बाहर कूड़ा कचरा/डस्टबिन रखे होने पर।
- 20 अंक : घर के अंदर दीवार पर रंगाई-पुताई, दरवाजे, खिड़कियों आदि की स्थिति।
- 10 अंक : शौचालय की सफाई एवं जल निकासी।
- 10 अंक : घर का सामान आदि के रखरखाव।
- 10 अंक : रंगोली।
- 10 अंक : बच्चों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता।
- 10 अंक : गमले आदि कर रखरखाव।
- 10 अंक : सुव्यवस्थित वायरिंग।
प्रतियोगिता के नियम व शर्तें
- प्रतियोगिता कुल 100 अंक की होगी।
- सबसे अच्छे साफ-सुथरे 10 घरों को पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
- कमिश्नरेट पुलिस प्रशासन द्वारा गठित कमेटी दीपावली से तीन दिन पूर्व पुलिस लाइन परिसर के सभी आवासों का निरीक्षण करेगी। इनके द्वारा परिसर के सबसे साफ और व्यवस्थित 25 घरों का चयन किया जाएगा।
- कमेटी द्वारा चयनित 25 घरों में से दीपावली पर्व से दो दिन पूर्व उच्चाधिकारियों की एक टीम सर्वश्रेष्ठ 10 घर चयनित करेगी, जिन्हें पुरस्कृत किया जारोगा।
- दीपावली पर्व के दिन पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन होगा।
यह प्रतियोगिता का तीसरा चरण है। कई परिवार पूरे साल तैयारी करते हैं। निर्णायक कमेटी विजेताओं के चयन में इसका भी ध्यान रखती है। इंफ्रास्ट्रक्चर को सुदृढ़ करना हमारा काम होता है। संयुक्त प्रयास के कारण पुलिस लाइन पूरे वर्ष चमकती रहती है।
मोहित अग्रवाल, पुलिस कमिश्नर।