विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यूपी के इस शहर में 1700 पुलिसकर्मी किए जाएंगे प्रशिक्षित, 500 महिला रिक्रूट भी होंगी शामिल

Published: Sat, 19 Apr 2025 09:22 AM (GMT+05:30)

Varanasi Police वाराणसी के पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने आगामी रंगरूट सिपाहियों की ट्रेनिंग की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने ...और पढ़ें

पुलिस लाइन में रिक्रूट आरक्षियाें प्रशिक्षण की व्यवस्था जानने के लिए पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल निरीक्षण करते। स्रोत पुलिस
पुलिस लाइन में रिक्रूट आरक्षियाें प्रशिक्षण की व्यवस्था जानने के लिए पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल निरीक्षण करते। स्रोत पुलिस

HighLights

  1. -पुलिस कमिश्नर ने ट्रेनिंग की परखी एक-एक तैयारियां
  2. नए कानून, डिजिटल साक्ष्य के प्रशिक्षण पर रहेगा फोकस
  3. महिला आरक्षियों के लिए बेहतर सुविधाएँ ()

जागरण संवाददाता, वाराणसी। आगामी जून-जुलाई माह में होने वाली रिक्रूट सिपाहियों की ट्रेनिंग की तैयारियों का हाल जानने गुरुवार को पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल पुलिस लाइंस पहुंचे। उन्होंने रंगरूटों के प्रशिक्षण, आवासीय, भोजन व्यवस्था समेत बुनियादी जरूरतों संबंधी व्यवस्था को देखा।

निर्देश दिए कि ट्रेनिंग में जवानों को परेशानी नहीं होनी चाहिए। कहा कि अनुभवी, दक्ष एवं विषय विशेषज्ञ प्रशिक्षक रंगरूटों को शारीरिक व सैद्धांतिक प्रशिक्षण देंगे। 16 जून से जेटीसी (ज्वाइंट ट्रेनिंग सेंटर) और 21 जुलाई से आरटीसी (रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर) प्रशिक्षण की शुरुआत होगी।

निरीक्षण में इन बातों विशेष ध्यान देने के निर्देश

  • तीनों नये कानूनों, डिजिटल साक्ष्य व फारेंसिक टूल्स, साइबर अपराध के बारे में दे जानकारी।
  • शारीरिक प्रशिक्षण के तहत हार्स राइडिंग, स्वीमिंग, स्पोर्टस, फायरिंग, परेड ड्रिल का प्रशिक्षण दें ।
  • यूनिफार्म अनुशासन, आचरण, साफ्ट स्किल, कर्तव्यनिष्ठा व सेवा-भावना के साथ संवैधानिक मूल्यों को बताएं।
  • वरिष्ठ अधिकारी आर्टिफिसियल इंटेलिजेंस, ड्रोन/सीसीटीवी कैमरा मानिटरिंग, वीवीआइपी सुरक्षा, सोशल मीडिया मानीटरिंग, यातायात व्यवस्था, आपदा-प्रबन्धन, केस स्टडी आदि पर पीपीटी (पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन) के माध्यम से प्रशिक्षित करें।
  • रिक्रूट महिला आरक्षियों को स्वच्छ, शुद्ध व पोषणयुक्त भोजन मेस से उपलब्ध कराएं।
  • पुलिस लाइन परिसर में ही दूध, ताजे फल, ब्रेड-बिस्किट, हल्के नास्ते आदि की पुलिस कैंटीन उपलब्ध करायी जायेगी।

इसे भी पढ़ें- UP News: बनारस-LTT ट्रेन में लूट, लुटेरे ने जीआरपी सिपाही को चाकू मारा; दूसरे का काटा अंगूठा

तैयार होंगे रिक्रूट। जागरण (सांकेतिक तस्वीर)


ये व्यवस्थाएं रखें दुरुस्त

  • परेड ग्राउण्ड, स्मार्ट-क्लास रूम, छात्रावास, स्नानागृह, शौचालय, मेस, पुलिस कैंटीन (जलपान गृह), पेयजल व्यवस्था, जिम, स्वास्थ्य सुविधा केंद्र, छात्रावास व क्लास-रूम में कूलर, वाटर-कूलर, मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट।

इसे भी पढ़ें- VIDEO: प्रयागराज में लल्लू एंड संस के गोदाम में भीषण आग, 1 KM दूर से दिखाई दे रहा है धुआं; रखा था महाकुंभ संबंधी सामान

इनकी रही मौजूदगी

  • पुलिस उपायुक्त (लाइंस) प्रमोद कुमार, एडीसीपी श्रुति श्रीवास्तव, एसीपी ईशान सोनी, प्रतिसार निरीक्षक एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

नंबर गेम

  • 1200 कुल रिक्रूट 16 जून से प्रशिक्षित किए जाएंगे।
  • 500 महिला रिक्रूट 21 जुलाई से प्रशिक्षित की जाएंगी।