विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी में कबूतरबाज रैनी के घर पर फिर छापेमारी, एयर शो के चलते नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

Published: Tue, 20 Oct 2026 06:36 PM (IST)

वाराणसी के जेरगुलर इलाके में जिला पशु चिकित्सा अधिकारी और नगर निगम की टीम ने अतहर जावेद उर्फ रैनी के घर कबूतर पालने की शिकायत पर छापेमारी की।

News Article Hero Image

HighLights

  1. जेरगुलर में कबूतरबाज रैनी के घर छापेमारी।

  2. जिला पशु चिकित्सा अधिकारी और निगम टीम शामिल।

  3. एयर शो के कारण कार्रवाई, घर मिला बंद।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। आदमपुर थाना क्षेत्र के जेरगुलर (चौहट्टालालखा) इलाके में मंगलवार को जिला पशु चिकित्सा अधिकारी विजय अमृत राज ने नगर निगम के प्रवर्तन दल और आदमपुर पुलिस के साथ छापेमारी की। टीम अतहर जावेद उर्फ रैनी के भवन में भारी संख्या में कबूतर पाले जाने की सूचना पर पहुंची थी। हालांकि मौके पर रैनी नहीं मिला। भवन के बाहर ताला बंद था।

जिला पशु चिकित्सा अधिकारी विजय अमृत राज ने बताया कि सूचना मिली थी कि जेरगुलर इलाके में रहने वाले अतहर जावेद उर्फ रैनी ने अपने भवन में बड़ी संख्या में कबूतर पाल रखे हैं। इस पर नगर निगम के प्रवर्तन दल और पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की गई। भवन के बाहर ताला बंद मिलने के कारण टीम को आगे की कार्रवाई में परेशानी हुई। 3:50 बजे तक रैनी से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा था।

दोपहर तक नगर निगम की टीम भवन के बाहर मौजूद रही और कार्रवाई की प्रक्रिया चलती रही। गौरतलब है कि इससे पहले भी जिला पशु चिकित्सा अधिकारी और उनकी टीम ने रैनी के घर पर छापेमारी की थी। उस दौरान कबूतर और बिल्ली बरामद किए गए थे। मंगलवार को दोबारा छापेमारी के बाद इलाके में हलचल रही।

बीते कुछ महीने पहले भी कबूतर को लेकर कार्रवाई की जा चुकी है। कबूतर के साथ और भी जानवर पालने की शिकायत मिली है, जैसे बिल्ली, बकरी, बकरा, खरगोश इत्यादि।

जिला पशु चिकित्सा अधिकारी विजय अमृतराज ने बताया कि नमो घाट से 100 मीटर की दूरी पर घनी आबादी में पाल रखा है कबूतर तीन मंजिला मकान में जानवर वह पक्षी है। दरवाजा खोलने के प्रयास में जुटे हैं।

यह भी पढ़ें- छोटे ठिकानों पर छापेमारी, बड़े सरगना पर शिकंजा कब, मुंगेर में नकली सिगरेट के धंधे पर पुलिस से सवाल