Move to Jagran APP

वाराणसी नगर निगम में अब होंगे 110 वार्ड, 60 हजार मकान शामिल होंगे नगर विस्तार में

वाराणसी में करीब 60 हजार मकान नगरीय सीमा में शामिल होने जा रहे हैं। इस अनुमान से 20 नए वार्ड बनाए जा सकते हैं। ऐसा हुआ तो कुल 110 वार्ड नगर निगम में होंगे।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Published: Tue, 21 Jul 2020 06:05 AM (IST)Updated: Tue, 21 Jul 2020 12:07 PM (IST)
वाराणसी नगर निगम में अब होंगे 110 वार्ड, 60 हजार मकान शामिल होंगे नगर विस्तार में
वाराणसी नगर निगम में अब होंगे 110 वार्ड, 60 हजार मकान शामिल होंगे नगर विस्तार में

वाराणसी, जेएनएन। नगर निगम विस्तार के तहत शहरी सीमा में शामिल गांवों की जनसंख्या का आकलन किया जा रहा है। करीब 60 हजार मकान नगरीय सीमा में शामिल होने जा रहे हैं। इस अनुमान से 20 नए वार्ड बनाए जा सकते हैं। ऐसा हुआ तो कुल 110 वार्ड नगर निगम में होंगे।

loksabha election banner

ऐसे में एक जोन का भी इजाफा होगा। वर्तमान में पांच जोन हैं जो बढ़कर छह हो जाएंगे। कैबिनेट में स्वीकृत प्रस्ताव में 79 गांव नगरीय सीमा में शामिल हो जाएंगे। हालांकि बाद में आधा दर्जन नए गांवों के नाम भी प्रस्ताव में शामिल करने के लिए नगर निगम प्रशासन की ओर से भेजे गए हैं जिन पर निर्णय होना शेष है। हालांकि नगर निगम प्रशासन को पूरी उम्मीद है कि छूट गए गांवों को भी नगर में शामिल कर लिया जाएगा।

शहरी सीमा में शामिल इन गांवों में मूलभूत सुविधाओं का होगा विकास

शहरी सीमा में शामिल इन गांवों में मूलभूत सुविधाओं का विकास होगा। गलियां व सड़कें पक्की हो जाएंगी, तो सीवर, पेयजल, बिजली, नाली, नाला, स्टार्म वॉटर ड्रेनेज सिस्टम, स्ट्रीट लाइटें आदि के कार्य होंगे। बाजार-हाट से लेकर हाईटेक ट्रैफिक सुविधाओं का विस्तार होगा। सफाई कर्मी से लेकर अभियंता तक में बढ़ोतरी होगी। संसाधन भी बढ़ाए जाएंगे। वर्तमान में 90 वार्ड व पांच जोन वजूद में हैं। करीब 60 हजार घर नगर निगम, जलकल समेत अन्य विभागों के राजस्व दायरे में आ जाएंगे। इसमें गृहकर, जलकल व जल मूल्य, शहरी बिजली अधिभार आदि प्रमुख होंगे।

एक नजर में वाराणसी शहर

-1550 वर्ग किमी क्षेत्रफल

-80.71 मीटर ऊंचाई

-20 लाख जनसंख्या

-90 वार्ड

-05 जोन

-434 मोहल्ले

-192786 भवन

जनसंख्या व क्षेत्रफल के आधार पर नए वार्डों की संरचना की जाएगी

नगर विस्तार की कवायद हो रही है। जिला प्रशासन ने समन्वय बनाया गया है। जनसंख्या व क्षेत्रफल के आधार पर नए वार्डों की संरचना की जाएगी। फिलहाल, प्रस्तावित नए मिनी सदन में 120 सदस्यों के बैठने का इंतजाम किया जा रहा है।

- गौरांग राठी, नगर आयुक्त, वाराणसी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.