अखिलेश के काशी में जलभराव वाले ट्वीट पर महापौर का पलटवार, बोले- उनको बनारस के बारे में कम जानकारी
अखिलेश यादव के काशी में जलभराव संबंधी पोस्ट पर वाराणसी महापौर अशोक तिवारी ने पलटवार किया है। महापौर ने इसे ...और पढ़ें

HighLights
अखिलेश यादव के जलभराव पोस्ट पर महापौर अशोक तिवारी का पलटवार।
महापौर ने अखिलेश पर गलत जानकारी साझा करने का आरोप लगाया।
सीवर लाइन में बोरी और अवैध निर्माण की जांच के आदेश।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। काशी में जलभराव और गलियों के जलमग्न होने को लेकर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के इंटरनेट मीडिया पोस्ट के बाद सियासत तेज हो गई है।
उनके जलभराव की स्थिति को लेकर सवाल उठाए जाने के बाद महापौर अशोक तिवारी ने पलटवार किया है।
महापौर ने इंटरनेट मीडिया पर जलभराव को लेकर चलाए जा रहे अभियान की परिस्थितियों की जांच कराए जाने की बात कही है। अखिलेश पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनको बनारस के बारे में कम जानकारी है।
बिना सही जानकारी के उन्हें वीडियो साझा नहीं करना चाहिए। यह काशी की जनता का अपमान है। सीवर लाइन में बोरी मिलने के मामले में जलकल विभाग प्राथमिकी दर्ज करा चुका है। सीवर को कूड़े-करकट और अन्य सामग्री से ढके जाने की बात सामने आई है।
महापौर ने नवेद काम्प्लेक्स का भी उल्लेख किया। इसके नीचे से बड़ा नाला गुजरता है और उसके ऊपर निर्माण किया गया है। महापौर ने स्पष्ट किया कि इन गतिविधियों के लिए कौन जिम्मेदार है, इसका निर्णय जांच पूरी होने के बाद ही होगा।
