विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी के बड़ागांव में दबंगों ने दुकान में घुसकर की तोड़-फोड़, रंगदारी की मांग

By Rajesh GuptaEdited By: Abhishek sharma
Published: Sun, 13 Sep 2026 05:53 PM (IST)

वाराणसी के काजीसरांय में एक चाय की दुकान पर लाठी-डंडों से लैस दबंगों ने तोड़फोड़ की, कर्मचारी को पीटा और ...और पढ़ें

वाराणसी के बड़ागांव में दबंगों ने चाय की दुकान में घुसकर की तोड़फोड़, रंगदारी मांगते हुए कर्मचारी को पीटा और लूटे पैसे।

वाराणसी के बड़ागांव में दबंगों ने चाय की दुकान में घुसकर की तोड़फोड़, रंगदारी मांगते हुए कर्मचारी को पीटा और लूटे पैसे।

HighLights

  1. काजीसरांय में चाय की दुकान पर दबंगों का हमला।

  2. लाठी-डंडों से तोड़फोड़, कर्मचारी को पीटा, 1900 रुपये लूटे।

  3. रंगदारी की मांग और जान से मारने की धमकी दी।

जागरण संवाददाता, वाराणसी (बड़ागांव)। थाना क्षेत्र के काजीसरांय में स्थित एक एयूटी स्टाल चाय की दुकान में रविवार की दोपहर बाद लाठी डंडा से लैस मनबढ़ो ने रंगदारी की मांग करते हुए तोड़ फोड़ कर दुकान में काम करने वाले युवक को मारपीट कर 1900 रुपया लूट लिया जिससे भयभीत दुकान संचालक ने स्थानीय थाने में प्रार्थना पत्र दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

उपरोक्त गांव निवासी शशांक द्विवेदी द्वारा दिये गये प्रार्थना पत्र के अनुसार वह काजी सरांय में उनकी कोल्डड्रिंक और चाय की दुकान चलाते हैं जहां अहरक पाही निवासी उत्कर्ष सिंह एवं शिवम सिंह अपने 20 अन्य साथियों के साथ दुकान में काम करने वाले रवि गुप्ता पर जानलेवा हमला कर तोड़फोड़ करते हुये उपरोक्त धनराशि लूट लिये।

आरोप लगाया क‍ि जाते जाते असलहा लहराते हुये बोले क‍ि दुकान चलानी है तो हमलोगों को रंगदारी देनी पड़ेगी अगली बार आऊंगा तो जान भी ले लुंगा। वही पीड़‍ित ने तहरीर में बताया है कि उक्त आरोपित हमारे दुकान पर नौ सितम्बर को भी आए थे और रंगदारी ना देने पर धमकी देकर चले गए थे। वहीं घटना के बारे में थाना प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी है तहरीर के आधार पर मुकदमा लिखा जा रहा है।