Varanasi IMA Election 2020 : सुबह आठ से शाम छह बजे तक मतदान, तीन मैदानों में बने पोलिंग बूथ
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन वाराणसी शाखा के वर्ष 2020-21 का चुनाव रविवार छह दिसंबर को शुरू हुआ। रविवार सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक मतदान की प्रक्रिया चलेगी। इस बार दो महत्वपूर्ण पदों पर सीधी जंग देखने को मिलेगी।
वाराणसी, जेएनएन। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, वाराणसी शाखा के वर्ष 2020-21 का चुनाव रविवार, छह दिसंबर को शुरू हुआ। सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक मतदान की प्रक्रिया चलेगी। इस बार दो महत्वपूर्ण पदों पर सीधी जंग देखने को मिलेगी। अध्यक्ष पद पर जहां डा.कार्तिकेय व डा. एमके श्रीवास्तव के बीच सीधी जंग होगी, तो वहीं सचिव पद के लिए डा. राजेश्वर नारायण सिंह व डा. अरुण कुमार त्रिपाठी आमने-सामने होंगे।
इसके अलावा संयुक्त सचिव के दो पदों पर डा. अभिषेक सिंह, डा. अजय कुमार सिंह, डा. हेमंत कुमार सिंह व डा. विजय गुप्ता किस्मत आजमाएंगे। वित्त सचिव पद पर डा. मधु अग्रवाल व डा. शैलेंद्र कुमार ङ्क्षसह के बीच मुकाबला है, तो वहीं सामाजिक सचिव पद पर डा. अतुल कुमार सिंह व डा. विशाल सिंह यादव में भिड़ंत होगी। शाखा कार्यकारिणी के 21 पद के लिए कुल 29 चिकित्सक तो वहीं प्रदेश कार्यकारिणी के 36 पदों पर कुल 44 चिकित्सकों के बीच चुनावी जंग होगी। डा. अरविंद सिंह ने बताया कि आएमए-लहुराबीर परिसर में सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक मतदान की प्रक्रिया संपन्न होगी। शारीरिक दूरी का पालन सुनिश्चित करने के लिए तीन मैदानों में कुल नौ पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। चुनाव में आइएमए के कुल 1787 चिकित्सक अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चिकित्सकों से अपील है कि वे अपना आधार कार्ड जरूर साथ लाएं और चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने में पूरा सहयोग करें।