विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी में गोल्फ कार्ट से हादसा, नशे में चालक ने मारी टक्कर; 3 लोग हुए घायल

Published: Tue, 15 Sep 2026 02:52 AM (IST)

वाराणसी में श्री काशी विश्वनाथ धाम के पास नगर निगम द्वारा संचालित गोल्फ कार्ट ने तीन लोगों को टक्कर मार ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

HighLights

  1. गोल्फ कार्ट ने गोदौलिया में तीन लोगों को टक्कर मारी।

  2. चालक ऋषि नशे में था, लोगों ने उसकी पिटाई की।

  3. घायलों का मारवाड़ी अस्पताल में उपचार कराया गया।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। श्री काशी विश्वनाथ धाम दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की सुविधा को नगर निगम की ओर से संचालित गोल्फ कार्ट (नंदी रथ) ने गोदौलिया पर तीन लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में बहराइच से आए प्रधान अजय सिंह, लक्सा निवासी महिला और बांसफाटक निवासी आर्यन घायल हो गए।

सभी का मारवाड़ी अस्पताल में उपचार कराया गया। अजय सिंह के पैर में गंभीर चोट आई है। लोगों ने चालक ऋषि की पिटाई कर दी। आरोप है कि चालक नशे में था। अस्पताल में जांच के दौरान उसके शराब के नशे में होने की बात सामने आई।

लोगों ने बताया कि गोल्फ कार्ट चालक भीड़ में तेज गति से वाहन चलाते हैं और कई बार मोबाइल पर बात करते हुए भी नजर आते हैं। शुक्रवार को भी एक गोल्फ कार्ट की टक्कर से सुनील वर्मा का पैर टूट गया था। लोगों ने चालकों की मनमानी पर रोक लगाने की मांग की है।

यह भी पढ़ें- वाराणसी-दिल्ली रूट पर बढ़ेगी रफ्तार, कैंट स्टेशन से स्लीपर वंदे भारत चलाने की तैयारी हुई तेज