पीएम मोदी के सेवाकाल का 25 साल पूरा: काशी में गंगा तट पर हुई आरती, दीर्घायु की कामना की गई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रशासनिक व सार्वजनिक सेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर वाराणसी के सामने घाट पर गंगा ...और पढ़ें

HighLights
प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सेवाकाल पर गंगा आरती।
वाराणसी के सामने घाट पर नमामि गंगे ने की प्रार्थना।
पीएम के अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की गई।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रशासनिक व सार्वजनिक सेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर मंगलवार को सामने घाट पर गंगा आरती कर आशीर्वाद मांगा गया।
नमामि गंगे द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत मां गंगा की आरती उतारी गई और दूध से अभिषेक कर पीएम के अच्छे स्वास्थ्य व दीर्घायु की प्रार्थना की गई, संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने तिरंगा और पीएम की तस्वीर लेकर मंत्रोच्चार के बीच उनके सेवाकार्यों का अभिनंदन किया।
घाट की सफाई कर स्वच्छता को संस्कार से जोड़ने का संदेश दिया गया। शुक्ला ने कहा कि सीएम से पीएम तक के 25 वर्षों की यात्रा सुशासन, विकास और राष्ट्रीय सुरक्षा को समर्पित रही।
-1791360728624.webp)
स्वच्छ भारत, आयुष्मान, आवास, धारा 370 समाप्ति, राम मंदिर, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर जैसी उपलब्धियां इस कालखंड की पहचान हैं, इस दौरान सुभाष श्रीवास्तव, विनोद सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें- We Will Do It: काशी में गूंजा पीएम मोदी के विकसित भारत का नारा, वेद से लेकर विवेकानंद के विचारों तक की चर्चा
