विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी में दीपावली से पहले शुरू होगा फ्री गेहूं-चावल का वितरण, बायोमेट्रिक न होने पर मिलेगी लाभ

Published: Thu, 05 Nov 2026 05:26 PM (IST)

वाराणसी में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों पर दीपावली से पहले नवंबर माह का नि:शुल्क राशन वितरित किया जाएगा। अंत्योदय और पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को गेहूं-चावल मिलेगा।

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. 6 नवंबर से 30 नवंबर तक मुफ्त राशन वितरण।

  2. अंत्योदय, पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को मिलेगा गेहूं-चावल।

  3. बायोमेट्रिक विफल पर ओटीपी से भी राशन सुविधा।

जागरण संवाददाता, चौबेपुर। सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों पर नवंबर माह के राशन का निश्शुल्क वितरण शुक्रवार छह नवंबर से शुरू होगा। खाद्यान्न वितरण 30 नवंबर तक चलेगा। इसके लिए जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय की ओर से सभी राशन विक्रेताओं को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

जिला पूर्ति अधिकारी कृष्ण बल्लभ सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के तहत अंत्योदय और पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को नवंबर माह का गेहूं और चावल निश्शुल्क वितरित किया जाएगा।

अंत्योदय कार्डधारकों को प्रति कार्ड 10 किलो गेहूं और 25 किलो चावल, कुल 35 किलो खाद्यान्न मिलेगा। वहीं, पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट एक किलो गेहूं और चार किलो चावल यानी कुल पांच किलो खाद्यान्न दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि राशन वितरण सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दोपहर दो बजे से शाम छह बजे तक किया जाएगा। सभी कार्डधारक निर्धारित समय के भीतर अपनी उचित दर की दुकान से राशन प्राप्त कर लें।

जिन कार्डधारकों का किसी कारणवश ई-पॉस मशीन पर अंगूठा या फिंगरप्रिंट नहीं लग पाएगा, उन्हें वितरण की अंतिम तिथि 30 नवंबर को मोबाइल ओटीपी सत्यापन के माध्यम से भी निश्शुल्क खाद्यान्न प्राप्त करने की सुविधा मिलेगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।