सितंबर महीने के राशन वितरण की आखिरी तारीख बढ़ी, राशन कार्डधारकों को मिलेगी बड़ी राहत
सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों पर सितंबर माह के खाद्यान्न वितरण की अंतिम तिथि अब 29 सितंबर तक बढ़ा दी गई है।

प्रतीकात्मक तस्वीर
HighLights
खाद्यान्न वितरण की अंतिम तिथि 29 सितंबर तक बढ़ी।
पात्र लाभार्थी गेहूं, चावल और चीनी प्राप्त कर सकेंगे।
अधिकारियों को वितरण व्यवस्था की निगरानी के निर्देश।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। जिले में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों से सितंबर माह के लिए आवंटित खाद्यान्न के वितरण की अंतिम तिथि शासन ने बढ़ाकर 29 सितंबर कर दी है। अब पात्र लाभार्थी निर्धारित अवधि में गेहूं, चावल और चीनी प्राप्त कर सकेंगे।
जिला पूर्ति अधिकारी बल्लभ कृष्ण सिंह ने बताया कि पूर्व में सितंबर माह के खाद्यान्न वितरण की तिथि 11 सितंबर से 25 सितंबर तक निर्धारित की गई थी। शासन के निर्देश पर अब इसकी अंतिम तिथि बढ़ाकर 29 सितंबर कर दी गई है।
उन्होंने बताया कि अंत्योदय कार्डधारकों को निर्धारित मात्रा में खाद्यान्न के साथ चीनी का भी वितरण किया जाएगा। उचित दर विक्रेताओं को निर्देशित किया गया है कि वे निर्धारित अवधि में पात्र लाभार्थियों को खाद्यान्न का वितरण सुनिश्चित करें। अधिकारियों को भी वितरण व्यवस्था की निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं।
