विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी में गंगा-वरुणा एलिवेटेड कॉरिडोर को हरी झंडी का इंतजार, DM ने दिए NOC समय से देने के सख्त निर्देश

Published: Sat, 15 Aug 2026 09:57 AM (IST)

वाराणसी में जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार की अध्यक्षता में पर्यावरण समितियों की संयुक्त बैठक हुई। इसमें गंगा-वरुणा एलिवेटेड कॉरिडोर सहित विभिन्न ...और पढ़ें

जिलाधिकारी ने जिला पर्यावरण समिति, जिला गंगा समिति, जिला वृक्षारोपण समिति की संयुक्त बैठक। जागरण

जिलाधिकारी ने जिला पर्यावरण समिति, जिला गंगा समिति, जिला वृक्षारोपण समिति की संयुक्त बैठक। जागरण

HighLights

  1. जिलाधिकारी ने पर्यावरण समितियों की संयुक्त बैठक की अध्यक्षता की।

  2. गंगा-वरुणा एलिवेटेड कॉरिडोर के लिए समय पर NOC जारी करने के निर्देश।

  3. तालाबों के संरक्षण और अपशिष्ट प्रबंधन में तेजी लाने पर जोर।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पर्यावरण समिति, जिला गंगा समिति, जिला वृक्षारोपण समिति एवं जिला आर्द्रभूमि समिति की संयुक्त बैठक हुई। इसमें पर्यावरण संरक्षण, गंगा संरक्षण, अपशिष्ट प्रबंधन, पौधारोपण तथा आर्द्रभूमि संरक्षण से संबंधित विभिन्न विषयों की विभागवार समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने असि घाट पर प्रस्तावित मैकेनाइज्ड पार्किंग परियोजना, प्रस्तावित मल्टी माडल लाजिस्टिक्स पार्क तथा गंगा एवं वरुणा एलिवेटेड कारिडोर परियोजनाओं के संबंध में अनापत्ति प्रमाण-पत्र की स्थिति की जानकारी ली। कहा कि एलिवेटेड कारिडोर निर्माण को लेकर समय से अनापत्ति प्रमाण जारी किया जाए।किसी भी स्तर पर इस कार्य में विलंब नहीं होना चाहिए।

इसी के साथ जिला आर्द्रभूमि समिति की बैठक में चयनित तालाबों को अधिसूचित किए जाने तथा उनके संरक्षण एवं प्रबंधन की कार्यवाही में तेजी लाने के निर्देश दिए। कहा कि तालाबों काे सार्वजनिक किया जाए ताकि समय से इसका उपयोग हो सके।

यह भी पढ़ें- काशी विश्वनाथ में दिखा अनोखा नजारा, स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा रूप में विराजे बाबा

सभी विभागों आपसी समन्वय के साथ पर्यावरण संरक्षण एवं प्राकृतिक संसाधनों के संवर्धन से संबंधित कार्यों को गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण कराएं। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण, घरेलू खतरनाक अपशिष्ट एवं निर्माण एवं विध्वंस अपशिष्ट के वैज्ञानिक प्रबंधन को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण कराने पर बल दिया।