वाराणसी के सपा जिलाध्यक्ष ने विधान सभा चुनाव घोषणापत्र को कहा 'नई दिशा देने वाला समाजवादी संकल्प'
समाजवादी पार्टी वाराणसी के जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ ने पार्टी के घोषणापत्र को जनकल्याणकारी बताया। उन्होंने कहा कि यह युवाओं, किसानों और सभी वर्गों के लिए रोजगार, सामाजिक न्याय व आर्थिक सुरक्षा का संकल्प है।

वाराणसी सपा जिलाध्यक्ष ने घोषणापत्र को बताया जनकल्याणकारी समाजवादी संकल्प।
HighLights
सपा जिलाध्यक्ष ने घोषणापत्र को जनकल्याणकारी और नई दिशा देने वाला बताया।
युवा, किसान, बेरोजगार, गरीब, मजदूर के लिए उम्मीदें जगाईं।
रोजगार, सामाजिक न्याय, आर्थिक सुरक्षा, जनकल्याण का संकल्प है।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। समाजवादी पार्टी वाराणसी के जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ ने समाजवादी पार्टी के घोषणापत्र को जनकल्याणकारी बताते हुए कहा कि युवा, किसान, बेरोजगार, गरीब, मजदूर, व्यापारी एवं आम नागरिक इन वादों को लेकर अपनी उम्मीदें जाहिर कर रहे हैं।
बड़ी संख्या में समर्थक पोस्ट, संदेश और विचार साझा करते हुए इन घोषणाओं को रोजगार, सामाजिक न्याय, आर्थिक सुरक्षा और जनकल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बता रहे हैं। समाजवादी पार्टी का यह संकल्प केवल चुनावी वादों तक सीमित नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग को सम्मान, अवसर और बेहतर भविष्य देने की सोच को दर्शाता है।
युवाओं के लिए रोजगार, किसानों के लिए आर्थिक मजबूती, गरीबों के लिए सस्ती भोजन व्यवस्था और कानून-व्यवस्था के प्रति सख्त प्रतिबद्धता जैसे मुद्दे जनता के बीच चर्चा का विषय बन रहे हैं। पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) सहित समाज के सभी वर्गों की भागीदारी, सामाजिक न्याय और समान अवसर की भावना को लेकर समर्थक प्रदेश में पीडीए सरकार बनाने के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं।
जनता की आकांक्षाओं, युवाओं के भविष्य और किसानों के हितों को केंद्र में रखकर समाजवादी पार्टी का यह संकल्प एक बेहतर, समावेशी और खुशहाल उत्तर प्रदेश की उम्मीद जगाता है। नौजवानों को रोजगार, किसानों को अधिकार, गरीबों को सम्मान और हर वर्ग को न्याय — यही है समाजवादी सोच, यही है पीडीए सरकार का संकल्प।