विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी में जर्जर सड़कों के निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, विधायक ने दिया भरोसा

By Rajesh ChaubeyEdited By: Abhishek sharma
Published: Wed, 11 Nov 2026 06:40 PM (IST)

वाराणसी के ढकवा गांव में जर्जर सड़कों के निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों के प्रदर्शन के बाद अजगरा विधायक ...और पढ़ें

वाराणसी के ढकवा गांव में जर्जर सड़कों पर ग्रामीणों का प्रदर्शन, विधायक ने दिया निर्माण का आश्वासन।

वाराणसी के ढकवा गांव में जर्जर सड़कों पर ग्रामीणों का प्रदर्शन, विधायक ने दिया निर्माण का आश्वासन।

HighLights

  1. जर्जर सड़कों के निर्माण की मांग पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन।

  2. अजगरा विधायक त्रिभुवन राम ने ढकवा गांव का दौरा किया।

  3. विधायक ने दो सड़कों के जल्द निर्माण का आश्वासन दिया।

जागरण संवाददाता, (चौबेपुर) वाराणसी। क्षेत्र के ढकवा गांव की जर्जर सड़कों के निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर नाराजगी जताई थी। इसके बाद बुधवार को अजगरा विधायक त्रिभुवन राम गांव पहुंचे। उन्होंने मौके पर पहुंचकर सड़कों की बदहाल स्थिति देखी और ग्रामीणों से आवागमन में हो रही परेशानियों की जानकारी ली।

इस दौरान उन्होंने मंडी परिषद के अंतर्गत आने वाली ढकवा की दो सड़कों का निर्माण कराने का भरोसा दिलाया। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले सड़क निर्माण की मांग को लेकर ढकवा गांव के ग्रामीण विनोद निषाद, शिवशंकर प्रसाद, नीरज कुमार, राम अवतार, जंगली प्रसाद और साधु ने प्रदर्शन किया था। ग्रामीणों का कहना था कि लंबे समय से सड़कें जर्जर होने के कारण उन्हें आवागमन में काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।

विधायक त्रिभुवन राम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित मंत्री को तत्काल पत्र लिखकर दोनों सड़कों का निर्माण जल्द कराने का अनुरोध किया। इसके साथ ही कादीपुर रेलवे ओवरब्रिज के दोनों तरफ हाईमास्ट लाइट लगवाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीणों को क्षेत्र की बुनियादी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराने का भरोसा दिलाया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।