वाराणसी जिले में डेंगू मरीजों की संख्या पहुंची 137 के पार, मच्छरों की फौज ने नाक में दम किया
वाराणसी में डेंगू के मामले 137 से अधिक हो गए हैं, साथ ही चिकनगुनिया और मलेरिया के मरीज भी बढ़े ...और पढ़ें

वाराणसी में डेंगू का प्रकोप बढ़ा, 137 से अधिक मरीज; संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी।
HighLights
वाराणसी में डेंगू मरीजों की संख्या 137 के पार पहुंची।
चिकनगुनिया और मलेरिया के भी आठ-आठ मामले दर्ज।
70 मोहल्ले संवेदनशील घोषित, एंटी-लार्वा छिड़काव जारी।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। जिले में डेंगू मरीजों की संख्या 137 के पार पहुंच गई है। चिकनगुनिया और मलेरिया के मरीजों की संख्या भी आठ-आठ हो गई है। पांच साल के आधार पर शहरी क्षेत्र 17 वार्डों के 70 मोहल्ले संवेदनशील घोषित किया गया है जिनमें विशेष निगरानी और साफ-सफाई की जा रहा है।
खास बात यह है कि यह समय मच्छरों के पनपने के अनुकूल है। 10 डिग्री से 35 डिग्री तापमान में एडीज मच्छरों का लार्वा तेजी से पनपते है। जिला मलेरिया अधिकारी शरत चंद्र पांडेय ने बताया कि संपर्क में आने वाले मरीजों की ब्लड सैंपल लिए जा रहे है। साथ ही नालियों में एंटी लार्वा का छिड़काव और फागिंग का कार्य किया जा रहा है।