विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी में दशहरे का शुभकामना संदेश क्लिक करते ही खाते खाली, साइबर ठगी का नया जाल

Published: Mon, 19 Oct 2026 10:20 PM (IST)

त्योहारी सीजन में अनजान नंबरों से आने वाले शुभकामना संदेशों से सावधान रहें। साइबर ठग एपीके फाइल भेजकर मोबाइल हैक कर बिना ओटीपी पैसे निकाल रहे हैं।

एआई जनरेटेड तस्वीर। व्हाट्सअप पर अनजान नंबरों से आने वाले शुभकामना संदेश से सावधानी बरतें

एआई जनरेटेड तस्वीर। व्हाट्सअप पर अनजान नंबरों से आने वाले शुभकामना संदेश से सावधानी बरतें

HighLights

  1. शुभकामना संदेशों के नाम पर एपीके फाइल भेज रहे ठग।

  2. मोबाइल हैक कर बिना ओटीपी खाते से पैसे निकाल रहे।

  3. वाराणसी में ऐसे कई मामले, पुलिस ने दी चेतावनी।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। त्योहारी सीजन में हर किसी को शुभकामना संदेश प्राप्त होता है। इसको भेजने के कई माध्यम भी है। लेकिन व्हाट्सअप पर अनजान नंबरों से आने वाले शुभकामना संदेश से सावधानी बरतें। इस पर क्लिक करते ही साइबर ठग आपका मोबाइल हैक कर लेते हैं और उन्हें आपके खाते से पैसा निकालने के लिए ओटीपी बताने की जरूरत भी नहीं पड़ती।

बीते दस दिनों में इस तरह की एक दर्जन से ज्यादा शिकायतें आ चुकी हैं। सीओ साइबर क्राइम अपूर्व पांडेय ने बताया कि आए दिन ऐसी शिकायतें आती है कि बिना ओटीपी और किसी लिंक पर क्लिक किए बगैर उनके खाते से पैसा निकल गया। लेकिन जब मामले की जांच की जाती है तो पता चलता है कि साइबर ठग लोगों को बेवकूफ बनाने के लिए शुभकामना संदेश या अन्य किसी भी प्रकार का लालच देकर एपीके फाइल भेजते हैं।

इसपर क्लिक करते ही साइबर ठग पीड़ित के मोबाइल को हैक कर लेता है और उसके पास एसएमएस या अन्य जानकारी आसानी से मिल जाती है। इसकी चपेट में आमतौर पर वृद्धजन आ जाते हैं। ऐसे में किसी भी प्रकार के लिंक पर क्लिक ना करें।

केस 1- भेलूपुर के रहने वाले एक शिक्षक के खाते से 48 हजार 500 रुपये निकल गए। उनको ना तो कोई एसएमएस और ना ही कोई ओटीपी आया था। बाद में पता चला कि एक अनजाने नंबर से शुभकामना संदेश आया था जिसपर क्लिक किया था।

केस 2- राजातालाब के दीपापुर निवासी एक व्यक्ति के खाते से 85 हजार रुपये निकाल लिए गए। ठगी की जानकारी बैंक बैलेंस जांच करने पर हुई। इनका भी दावा था कि इन्होंने किसी को ओटीपी नहीं बताया।

यह भी पढ़ें- साइबर ठगी में भी आया श्रद्धा दुबे का नाम, लखनऊ के फ्लैट पर सहारनपुर कोर्ट का नोटिस; 30 को होगी पेशी