वाराणसी की कंपनी ने किया राष्ट्रीय विस्तार का ऐलान, देश भर के लिए कई सेवाओं की हुई घोषणा
डबल किंग इंडस्ट्रीज़ एलएलपी के ब्रांड एम-ओयसिस ने वाराणसी से शुरू हुई अपनी यात्रा का राष्ट्रीय विस्तार घोषित किया है, जिसमें देशभर में नए वितरक नेटवर्क और ग्राहक सेवा केंद्रों का विस्तार शामिल है। कंपनी ने नए एयर कूलर मॉडल लॉन्च करने और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले वितरकों को सम्मानित करने के साथ ही अखिल भारतीय टोल-फ्री ग्राहक सेवा नंबर की भी घोषणा की।

वाराणसी की एम-ओयसिस ने किया देशव्यापी विस्तार का ऐलान नए उत्पाद और सेवाओं की घोषणा।
HighLights
एम-ओयसिस ने राष्ट्रीय विस्तार और नए उत्पाद लॉन्च किए।
देशभर में टोल-फ्री ग्राहक सेवा नंबर शुरू किया गया।
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले वितरकों को विशेष सम्मान मिला।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। काशी से वर्ष 1989 में एक छोटे से कमरे से शुरू हुई औद्योगिक विकास यात्रा देश भर में अपनी जगह बना रही है। डबल किंग इंडस्ट्रीज़ एलएलपी के प्रमुख ब्रांड एम-ओयसिस ने अपने वार्षिक वितरक सम्मेलन एवं सम्मान समारोह–2026 के दौरान कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं, जिसमें देशभर में अपने अगले विस्तार चरण की औपचारिक शुरुआत की गई।
होटल ताज गंगेज के दरबार हॉल में आयोजित इस सम्मेलन में पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर, बिहार, मध्य प्रदेश तथा राजस्थान (चित्तौड़गढ़, उदयपुर एवं जोधपुर) सहित विभिन्न क्षेत्रों से 150 से अधिक अधिकृत वितरक एवं व्यावसायिक सहयोगी शामिल हुए।
डबल किंग इंडस्ट्रीज़ एलएलपी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) संजय सिन्हा ने बताया कि कंपनी की सफलता का आधार केवल व्यापार नहीं, बल्कि विश्वास है। उन्होंने बताया कि 1989 में वाराणसी से शुरू हुई यह यात्रा आज 350 से अधिक अधिकृत वितरकों तथा 10 लाख से अधिक संतुष्ट ग्राहकों के मजबूत नेटवर्क तक पहुँच चुकी है।
कहा कि पिछले कई महीनों में प्लास्टिक, कॉपर, स्टील एवं अन्य कच्चे माल की कीमतों में वृद्धि होने के बावजूद कंपनी ने अपने उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालने के बजाय स्वयं लागत वहन करने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा, "हमारा उद्देश्य केवल उत्पाद बेचना नहीं, बल्कि प्रत्येक ग्राहक का विश्वास जीतना है। गुणवत्ता, उचित मूल्य और विश्वसनीय सेवा ही हमारी सबसे बड़ी पहचान है।"
कंपनी के प्रबंध निदेशक मनीष सिन्हा ने कहा कि M-OASIS की विकास यात्रा उसके वितरकों के सहयोग के बिना संभव नहीं थी। उन्होंने कहा कि कंपनी आने वाले वर्षों में अपने वितरण नेटवर्क को और अधिक सशक्त बनाते हुए देश के प्रत्येक प्रमुख बाजार तक अपनी पहुँच सुनिश्चित करेगी।
सम्मेलन के दौरान वर्ष 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले वितरकों को सम्मानित किया गया। अपने निर्धारित लक्ष्य प्राप्त करने वाले वितरकों को टीवी, एयर कंडीशनर, स्मार्ट मोबाइल फोन, होंडा एक्टिवा स्कूटर तथा रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल देकर सम्मानित किया। कंपनी ने इसे अपने व्यापारिक सहयोगियों के प्रति सम्मान और आभार का प्रतीक बताया।
सम्मेलन की सबसे महत्वपूर्ण घोषणा अखिल भारतीय टोल-फ्री ग्राहक सेवा नंबर की रही। कंपनी ने बताया कि अब देशभर के ग्राहक एक ही टोल-फ्री नंबर के माध्यम से सीधे कंपनी से संपर्क कर सकेंगे। इसके साथ ही विभिन्न राज्यों में अधिकृत सेवा केंद्रों का तेजी से विस्तार किया जा रहा है, ताकि वर्ष 2026-27 में प्रत्येक ग्राहक को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण बिक्री उपरांत सेवा उपलब्ध कराई जा सके।
उत्पाद विस्तार की दिशा में भी कंपनी ने कई नई घोषणाएँ कीं। आगामी सीजन में 65 लीटर क्षमता के दो नए एयर कूलर, 90 लीटर टॉवर श्रृंखला, 100 लीटर तीन तरफा हनीकॉम्ब कमर्शियल मॉडल, 125 एवं 150 लीटर कमर्शियल मॉडल तथा 200 लीटर, 26 इंच और 30 इंच श्रेणी के नए मॉडल भी बाजार में उतारे जाएंगे।
बताया कि सभी उत्पाद आधुनिक तकनीक, बेहतर कूलिंग क्षमता, ऊर्जा दक्षता और प्रीमियम फिट एंड फिनिश के साथ विकसित किए गए हैं। कंपनी महाप्रबंधक मनोहर झा ने बताया कि अनुसंधान एवं विकास, गुणवत्ता नियंत्रण और आधुनिक विनिर्माण तकनीकों के कारण कंपनी के उत्पाद आज गुणवत्ता और विश्वसनीयता के नए मानक स्थापित कर रहे हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।