Varanasi City Weather Update : ठंड का आभास शुरू, न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस के करीब
नवंबर के पहले ही दिन से ठंड ने अपनी मौजूदगी का आभास करा दिया है। न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा। लोगों को भोर में लोई ओढ़नी पड़ी। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि आने वाले दिन ऐसे ही रहने वाले हैं।
वाराणसी, जागरण संवाददाता। नवंबर के पहले ही दिन से ठंड ने अपनी मौजूदगी का आभास करा दिया है। वाराणसी में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा। लोगों को भोर में लोई ओढ़नी पड़ी। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि आने वाले दिन ऐसे ही रहने वाले हैं। मौसम विभाग के अनुसार आसमान साफ रहेगा, लेकिन तापमान में गिरावट लोगों को देखने को मिलेगी। मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 26-27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। न्यूनतम तापमान 12-14 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।
सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहा। स्थिति यह है कि भोर के तीन बजे से लेकर सुबह करीब छह बजे तक लोगों को पंखा बंद करने के बाद भी चादर ओढ़ने की जरूरत पड़ रही है। मंगलवार को दिन का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। रात का तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।
गुलाबी ठंड ने दी दस्तक
तापमान में गिरावट के चलते पिछले कुछ दिनों से सुबह-शाम ठंड महसूस की जा रही है। रात व दिन के बीच तापमान का अंतर करीब 7 से 8 डिग्री सेल्सियस देखा जा रहा। इससे लोगों को मौसम के साथ संतुलन बनाने में थोड़ी कठिनाई हो रही है। लेकिन लोग मौसम का लुत्फ उठा रहे हैं।
मौसम में बदलाव के कारण लोग बीमार भी हो रहे
मौसम में हो रहे बदलाव के कारण लोग बीमार भी हो रहे है। ज्यादातर लोगों सर्दी-जुकाम हो रहा है। त्योहार पर बाजारों में भीड भी काफी हो रही है। आने वाले दिनों में कई त्योहार से प्रदूषण का स्तर भी ज्यादा ही होगा। आतिशबाजी के कारण के कारण हर साल वायू प्रदूषण का स्तर काफी चिंताजनक स्तर पर पहुंचता है। इसको लेकर विशेषज्ञ पहले से लोगों को सचेत कर दिए है। ज्यादा आतिशबाजी होने से वातावरण में बारूद हो जाता है और लोगों को सांस लेने में दिक्कत होती है। आस्थमा के लिए रोगियों को तो काफी दिक्कत होती है।