वाराणसी में सिटी बस सेवा का होगा विस्तार; मारकंडेय महादेव, बाबतपुर और सिंधोरा तक चलेंगी बसें
वाराणसी सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड की बैठक में शहर में सिटी बसों का विस्तार करने का निर्णय लिया गया है।

यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है
HighLights
सिटी बसें मारकंडेय महादेव, मुगलसराय, बाबतपुर, सिंधोरा तक चलेंगी।
काशी दर्शन बस सेवा की ब्रांडिंग और सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी।
250 नई इलेक्ट्रिक बसों के लिए डिपो व चार्जिंग स्टेशन बनेंगे।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। मंडलायुक्त एस. राजलिंगम की अध्यक्षता में मंगलवार को वाराणसी सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड के निदेशक मंडल की 35वीं बैठक आयोजित हुई। इसमें मारकंडेय महादेव, पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय), बाबतपुर और सिंधोरा तक सिटी बसों को चलाए का निर्णय लिया गया।
मंडलायुक्त ने सिटी ट्रांसपोर्ट सेवाओं को अधिक सुगम, सुरक्षित, व्यवस्थित व यात्री सुविधाओं के अनुरूप बनाने से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ। इस दौरान संचालित हो रही काशी दर्शन बस सेवा की ब्रांडिंग व यात्रियों को सुविधाएं बढ़ाए जाने के निर्णय लिए गए।
एनसीएमसी कार्ड को सिटी बस रोपवे से इंटीग्रेटेड करवाए जाने के निर्णय लिए गए। सिटी बसों के मार्गों पर बस शेल्टर नगर निगम स्तर से निर्माण करवाया जाने के निर्णय लिए गए। प्रस्तावित 250 नई इलेक्ट्रिक बस के लिए मेंटेनेंस डिपो व चार्जिंग स्टेशन बनाने के लिए भूमि वीरापटटी, अखरी बाईपास, मोहनसराय (ट्रांसपोर्ट नगर), आयर में बनाए जाने का निर्णय लिया गया।
मंडलायुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि यात्रियों को बेहतर व समयबद्ध परिवहन सुविधाएं उपलब्ध कराएं। सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने, बसों के नियमित व निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार संचालन करें।
स्वच्छता व रख-रखाव तथा यात्रियों की सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, उपाध्यक्ष वीडीए पूर्ण बोरा, नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल, एडीसीपी यातायात, आरटीओ (प्रवर्तन), प्रबंध निदेशक वाराणसी सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड आदि रहे।
