विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जल्द नए लुक में नजर आएगा वाराणसी एयरपोर्ट, 2870 करोड़ रुपए से हो रहा कायाकल्प; मिलेंगी कई हाईटेक सुविधाएं

Published: Wed, 07 Oct 2026 12:28 PM (IST)

वाराणसी का लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा 2870 करोड़ रुपये के विस्तारीकरण के बाद नए कलेवर में नजर आएगा, जिससे यात्रियों की क्षमता ढाई गुना से अधिक बढ़ जाएगी।

यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है

यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है

HighLights

  1. 2870 करोड़ रुपये से वाराणसी एयरपोर्ट का विस्तारीकरण हो रहा है।

  2. यात्रियों की क्षमता ढाई गुना बढ़कर 99 लाख सालाना हो जाएगी।

  3. जुलाई 2027 तक परियोजना पूरी होने का लक्ष्य निर्धारित है।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा अगले साल नए कलेवर में नजर आएगा। लगभग 2870 करोड़ रुपये की लागत से चल रहे विस्तारीकरण कार्य पूरा होने के साथ बाबतपुर एयरपोर्ट पर यात्रियों की क्षमता ढाई गुना से अधिक बढ़ जाएगी।

वहीं, एयरपोर्ट को पीपीपी मॉडल पर संचालन के लिए निजी हाथों में सौंपने की तैयारी भी चल रही है। इससे एयरपोर्ट पर विकास, संचालन और प्रबंधन की बेहतर सुविधा मिलेगी।

C-516-1-VNS1004-627982

जुलाई-2027 तक परियोजना पूरा करने का लक्ष्य

एयरपोर्ट विस्तारीकरण में नए टर्मिनल बिल्डिंग, रनवे विस्तार, नया एप्रन, समानांतर टैक्सी ट्रैक समेत कई महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं। करीब 75 हजार वर्गमीटर क्षेत्र में बन रही नई टर्मिनल बिल्डिंग का निर्माण तेजी से चल रहा है। परियोजना पूरी होने के साथ एयरपोर्ट की मौजूदा करीब 39 लाख यात्रियों की सालाना क्षमता बढ़कर लगभग 99 लाख हो जाएगी। इससे काशी आने वाले देसी-विदेशी यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेगी।

रनवे को भी विस्तार दिया जा रहा है। करीब 4075 मीटर लंबा और 45 मीटर चौड़ा बनाने की योजना है। नए एप्रन में एक साथ 20 विमानों की पार्किंग बनाई जा रही है। परियोजना का महत्वपूर्ण हिस्सा हाईवे के नीचे टनल का निर्माण भी है।

कार्यदायी संस्था को परियोजना को जुलाई-2027 तक पूरा करना है। अडानी व जीएमआर समूह को संभावित दावेदारों में माना जा रहा है। हालांकि, अभी किसी कंपनी को अंतिम रूप से चयनित नहीं किया गया है।

यह भी पढ़ें- वाराणसी में VVIP आगमन पर आज रूट डायवर्जन, कई मार्गों पर यातायात प्रभावित, बदला रहेगा बसों का रूट