विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी के अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट टर्मिनल में गिरी फाल्स सीलिंग, बाल-बाल बचे यात्री

Published: Mon, 14 Sep 2026 11:48 PM (IST)

वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट टर्मिनल में रविवार रात फाल्स सीलिंग का एक हिस्सा गिर गया। घटना के ...और पढ़ें

यह तस्वीर एआई के द्वारा बनाई गई है।

यह तस्वीर एआई के द्वारा बनाई गई है।

HighLights

  1. वाराणसी एयरपोर्ट टर्मिनल में फाल्स सीलिंग का हिस्सा गिरा।

  2. सौ से अधिक यात्री और कर्मचारी बाल-बाल बचे।

  3. एयरपोर्ट निदेशक ने घटना की पुष्टि की, कोई घायल नहीं।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के टर्मिनल भवन में रविवार रात करीब नौ बजे फाल्स सीलिंग का एक हिस्सा अचानक गिर गया। घटना के समय हाल में सौ से अधिक यात्री और कर्मचारी मौजूद थे। कुछ विदेशी पर्यटक भी वहां थे।

हालांकि, सफाई कर्मी समेत सभी लोग बाल-बाल बच गए और किसी को चोट नहीं आई। एयरपोर्ट कर्मचारियों ने नाराज यात्रियों को समझाकर शांत कराया। एयरपोर्ट निदेशक पुनीत गुप्ता ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि फाल्स सीलिंग का एक हिस्सा गिरा था। मामले की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दी गई है।

यह भी पढ़ें- वाराणसी में भीड़ का फायदा उठाकर उड़ाया जेवर, मनोकामना महादेव मंदिर में महिला की चोरी हुई सोने की चेन