विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

काशी एयर शो में वायुसेना के विमान दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब, VIP मूवमेंट को लेकर पुलिस ने तैयार किया मास्टर प्लान

Published: Sat, 03 Oct 2026 09:51 AM (IST)

वाराणसी में होने वाले एयर शो के दौरान यातायात व्यवस्था पुलिस के लिए बड़ी चुनौती होगी। भीड़ और वीआईपी मूवमेंट ...और पढ़ें

यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है

यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है

HighLights

  1. एयर शो में भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था बड़ी चुनौती।

  2. पुलिस ने पार्किंग स्थल और संभावित डायवर्जन चिह्नित किए।

  3. वीआईपी मूवमेंट और आपात सेवाओं के लिए अलग रूट।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। गंगा किनारे होने वाले एयर शो में सेना के विमानों का करतब देखने के लिए उमड़ने वाली भीड़ के बीच जमीन पर यातायात व्यवस्था पुलिस के लिए बड़ी चुनौती होगी।

वीआईपी, पर्यटकों और स्थानीय दर्शकों के वाहनों का दबाव संभालने के लिए पुलिस ने अभी से ट्रैफिक प्लान बनाने लगा है। एयर शो में उमड़ी भीड़ को सड़कों पर नियंत्रित करने में जिला प्रशासन, पुलिस और ट्रैफिक पुलिस की अग्नि परीक्षा होगी।

पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल, जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार और एडीसीपी ट्रैफिक अंशुमान मिश्र बनारस से सटे चंदौली जिले के आसपास के इलाकों का निरीक्षण कर संभावित दबाव वाले मार्गों और पार्किंग स्थलों को देखने के साथ स्थान चिह्नित कर रहे हैं।
एयर शो के दिन सबसे बड़ा सवाल यह होगा कि दर्शकों के वाहन कहां रोकें और वहां से उन्हें कार्यक्रम स्थल तक कैसे पहुंचाएं।

पुलिस ऐसे स्थानों की तलाश कर रही है जहां बड़ी संख्या में वाहन खड़े कराए जा सकें और मुख्य मार्ग पर जाम का दबाव न बढ़े। इसके साथ ही पार्किंग से कार्यक्रम स्थल तक आने-जाने के लिए अलग व्यवस्था पर भी विचार किया जा रहा है।

निरीक्षण के दौरान प्रमुख सड़कों, संपर्क मार्गों, चौराहों और संभावित डायवर्जन प्वाइंट की स्थिति देखी जा रही है। अधिकारियों का जोर इस बात पर है कि कार्यक्रम स्थल की ओर वाहनों का दबाव एक साथ न पहुंचे। जरूरत के अनुसार अलग-अलग स्थानों पर वाहनों को रोककर चरणबद्ध तरीके से आगे भेजने की व्यवस्था बनाई जा सकती है।

वीआईपी मूवमेंट के लिए अलग गलियारा

वीआईपी के आने-जाने के दौरान सामान्य यातायात प्रभावित न हो, इसके लिए अलग रूट और पार्किंग व्यवस्था पर मंथन चल रहा है। वीआइपी काफिले के गुजरने के दौरान आम वाहनों को कहां रोका जाएगा, यह भी ट्रैफिक प्लान का अहम हिस्सा होगा।

भीड़ बढ़ने की स्थिति में एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड समेत अन्य आपात सेवाओं के वाहनों की आवाजाही सबसे अहम होगी। संभावित डायवर्जन के बीच आपात मार्ग को वाहन मुक्त रखने की चुनौती भी पुलिस के सामने होगी। वहीं, एडीसीपी ट्रैफिक अंशुमान मिश्र का दावा है कि आने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के साथ उनके वाहनों को पार्किंग स्थल में पार्क कराए जाएंगे।

शो खत्म होने के बाद असली परीक्षा

एयर शो समाप्त होने के बाद एक साथ बड़ी संख्या में वाहनों के निकलने से जाम की स्थिति बन सकती है। पुलिस निकासी के लिए अलग-अलग मार्गों का इस्तेमाल कराने और भीड़ को चरणबद्ध तरीके से निकालने की रणनीति पर काम कर रही है। फिर भी सवाल बना है कि भीड़ को नियंत्रित करते हुए कैसे बाहर निकालेंगे।

यह भी पढ़ें- वाराणसी के आसमान में अब गूंजेगी गंडोला की रफ्तार, 15 नवंबर तक रोपवे होगा तैयार