छठ पूजा को लेकर अलर्ट मोड में वाराणसी प्रशासन, नमो घाट से सामने घाट तक नावों से किया निरीक्षण
वाराणसी प्रशासन ने छठ पूजा को सुरक्षित संपन्न कराने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी, एडीजी और डीआईजी ...और पढ़ें

छठ पूजा सुरक्षा: वाराणसी प्रशासन ने गंगा घाटों का गहन निरीक्षण किया।
HighLights
वाराणसी प्रशासन ने छठ पूजा की तैयारियों का जायजा लिया।
अधिकारियों ने नमो घाट से सामने घाट तक निरीक्षण किया।
सुरक्षा सुनिश्चित करने और आपात स्थिति से निपटने पर जोर।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को सकुशल और सुरक्षित संपन्न कराने के लिए वाराणसी प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में शनिवार को जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, एडीजी जोन नवीन अरोड़ा और डीआईजी शिवहरि मीणा समेत पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने गंगा घाटों का निरीक्षण किया।
अधिकारियों ने नमो घाट से लेकर सामने घाट तक नावों के जरिए गंगा में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़, नावों के संचालन, जल पुलिस की तैनाती और सुरक्षा इंतजामों को लेकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया।
वहीं, अस्सी घाट पर जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार के नेतृत्व में डीआईजी शिवहरि मीणा, डीसीपी गौरव बंसवाल, एसीपी गौरव कुमार सहित एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, नगर निगम और जल पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे।
प्रशासन का उद्देश्य छठ पूजा के दौरान गंगा घाटों पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी संबंधित विभागों को अलर्ट रखना है।