विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्या गीता विश्वकर्मा ने की महिला जनसुनवाई, समाधान के ल‍िए द‍िया निर्देश

By Digital Desk Edited By: Abhishek sharma
Published: Fri, 20 Nov 2026 05:48 PM (IST)

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्या गीता विश्वकर्मा ने वाराणसी में महिला जनसुनवाई की, जहाँ उन्होंने महिलाओं की विभिन्न समस्याओं को सुना और त्वरित समाधान के निर्देश दिए। जनसुनवाई में 6 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 2 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया और शेष पर कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को सौंपा गया।

वाराणसी में महिला आयोग की सदस्या गीता विश्वकर्मा ने सुनीं महिलाओं की समस्याएं दिए समाधान के निर्देश।

वाराणसी में महिला आयोग की सदस्या गीता विश्वकर्मा ने सुनीं महिलाओं की समस्याएं दिए समाधान के निर्देश।

HighLights

  1. गीता विश्वकर्मा ने वाराणसी में महिला जनसुनवाई की।

  2. छह शिकायतों में से दो का मौके पर निस्तारण हुआ।

  3. अधिकारियों को योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के निर्देश।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्या गीता विश्वकर्मा ने शुक्रवार को सर्किट हाउस सभागार में महिला जनसुनवाई कर महिलाओं की विभिन्न समस्याओं को सुना और उनके त्वरित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान कुल 06 शिकायती आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 02 प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष मामलों को समयबद्ध और प्रभावी कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को सौंपा गया।

भूमि व पारिवारिक विवादों सहित कई प्रकरण आए सामने

जनसुनवाई में महिलाओं से जुड़े विविध विषयों पर शिकायतें दर्ज की गईं। प्राप्त प्रकरणों में भूमि विवाद, महिला उत्पीड़न, पति द्वारा प्रताड़ित किए जाने, पुश्तैनी मकान से जुड़े विवाद तथा ट्रांसजेंडर सेल में निष्क्रिय सदस्यों के स्थान पर सक्रिय सदस्यों के चयन से संबंधित मामले शामिल रहे। राज्य महिला आयोग की सदस्या गीता विश्वकर्मा ने सभी प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभागों को आवश्यक कार्यवाही हेतु अग्रसारित किया और अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करने को कहा।

योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के निर्देश

सुनवाई के बाद आयोजित बैठक में गीता विश्वकर्मा ने सभी विभागीय अधिकारियों से उनके विभाग द्वारा संचालित जनकल्याणकारी और लाभार्थीपरक योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि महिलाओं और बालिकाओं से जुड़ी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जाए और इसके लिए जमीनी स्तर पर व्यापक जागरूकता अभियान चलाए जाएं। बैठक में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन तथा उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के उपस्थित अधिकारियों को भी अपनी विभागीय योजनाओं व स्वरोजगार अवसरों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए।

21 नवंबर को हरहुआ ब्लॉक में लगेगी जागरूकता चौपाल

बैठक के दौरान जानकारी दी गई कि शनिवार, 21 नवंबर को विकास खंड हरहुआ में सभी विभागों के अंतर्गत संचालित योजनाओं के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से जागरूकता चौपाल का आयोजन किया जाएगा। इस चौपाल के माध्यम से स्थानीय महिलाओं और नागरिकों को सरकारी योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और सुविधाओं के बारे में सीधे जानकारी प्रदान की जाएगी।

विभिन्न विभागों के अधिकारी व प्रतिनिधि रहे मौजूद

जनसुनवाई और समीक्षा बैठक में जिला प्रोबेशन अधिकारी पंकज कुमार मिश्रा, पुलिस उपायुक्त (महिला अपराध), बाल विकास परियोजना अधिकारी राकेश बहादुर, प्रतिनिधि जिला विद्यालय निरीक्षक, महिला कल्याण विभाग की संरक्षण अधिकारी निरूपमा सिंह, उर्दू अनुवादक रशीदा बेगम, सेंटर मैनेजर (चोलापुर) पूजा सिंह, सेंटर मैनेजर (पिंडरा) नेहा सिंह, हब फॉर वूमेन एम्पावरमेंट की प्रियंका राय, केस वर्कर (रामनगर) पूजा तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से पीएलवी उपस्थित रहे। इसके अलावा स्वास्थ्य, पंचायत, श्रम, समाज कल्याण, दिव्यांगजन सशक्तिकरण तथा पिछड़ा कल्याण विभाग के प्रतिनिधियों ने भी बैठक में भाग लिया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।