Move to Jagran APP

प्रवासियों की सबसे पहले उत्‍तर प्रदेश ने की व्यापक व्यवस्था, वीडियो कांफ्रेंसिंग में बोले स्वतंत्रदेव सिंह

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि देश में प्रवासियों को घरों तक पहुंचाने की चुनौती का पहले योगी आदित्यनाथ की सरकार ने संज्ञान लिया।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Published: Tue, 02 Jun 2020 08:00 AM (IST)Updated: Tue, 02 Jun 2020 12:13 PM (IST)
प्रवासियों की सबसे पहले उत्‍तर प्रदेश ने की व्यापक व्यवस्था, वीडियो कांफ्रेंसिंग में बोले स्वतंत्रदेव सिंह
प्रवासियों की सबसे पहले उत्‍तर प्रदेश ने की व्यापक व्यवस्था, वीडियो कांफ्रेंसिंग में बोले स्वतंत्रदेव सिंह

वाराणसी, जेएनएन। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि देश में प्रवासियों को घरों तक पहुंचाने की चुनौती का सबसे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार ने संज्ञान लिया। प्रदेशवार नोडल अधिकारियों की तैनाती करते हुए प्रवासियों को लाने की व्यवस्था की। इसका परिणाम रहा कि अब तक 30 लाख प्रवासी घरों तक पहुंचाए गए।

loksabha election banner

स्वतंत्रदेव सिंह सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए मीडिया से मुखातिब थे। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र और गुजरात से लाखों की संख्या में आ रहे प्रवासियों में भय का माहौल है। ऐसे में उन्हें भोजन के  साथ लाने की व्यवस्था को तरजीह दी गई। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के एक साल में लिए गए निर्णयों को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने ऐतिहासिक बताया, कहा कि इसकी सर्व समाज ने तारीफ की। उन्होंने  लॉकडाउन में केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। कहा-राजनीतिक जीवन में सेवा का इससे बड़ा अवसर नहीं मिला। इसमें भाजपा कार्यकर्ताओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। पांच करोड़ लोगों को राशन और भोजन के पैकेट पहुंचाए गए। विभिन्न योजना के माध्यम से हर जरूरतमंद के खाते में सीधे पैसे भेजे गए। प्रवासियों को दो माह तक लगातार निश्शुल्क राशन दिया जा रहा है। वार्ता का संचालन काशी क्षेत्र के मीडिया प्रभारी नवरतन राठी ने किया। इस दौरान काशी प्रांत अध्यक्ष महेशचंद्र श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।

रेल राज्यमंत्री के जन्मदिन पर रेलकर्मियों का अभिनंदन

रेल राज्यमंत्री सुरेश अगड़ी के जन्मदिन पर सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद महानगर ने कैंट स्टेशन पर रेलकॢमयों का अभिनंदन किया। कोरोना काल में श्रमिकों की घर वापसी में जुटे कर्मचारियों के कार्यों को सराहा। उन्हेंं अंगवस्त्रम् व सैनिटाइजर भेंट किया गया। एबीवीपी के प्रदेश संगठन मंत्री विजय प्रताप ने कहा कि विद्यार्थी परिषद केवल छात्रों के बीच ही कार्य नही करता, बल्कि जब-जब देश पर आपदा आई है, विद्यार्थी परिषद ने बढ़ -चढ़कर सहयोग किया है। रेलकर्मी वास्तव में सम्मान के योग्य हैं। पूरे देश को इन पर गर्व होना चाहिए। प्रदेश सह मंत्री शुभम कुमार सेठ ने कहा, हमारे प्रधानमंत्री का संदेश है कि सबका साथ सबका विकास होना चाहिए। इस मौके पर स्टेशन निदेशक आनंद मोहन सिंह, जीआरपी इंस्पेक्टर अशोक दुबे, सीएचआई राकेश पाठक समेत सैंकड़ों कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। देव कुमार, कामदेश्वर सिंह, शरद गुप्ता, अभिषेक मिश्रा, प्रिंस द्विवेदी, निखिल मिश्रा, आदित्य रावत, सुनील यादव, विकास यादव, कुश वर्मा, हरिदयाल गुप्ता, रोहित सिंह आदि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.