विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 25, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जौनपुर में अध्यापक पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर छात्रा को विद्यालय से भगाने पर हंगामा, ग्रामीणों ने एफआइआर की मांग की

By Saurabh ChakravartyEdited By:
Published: Thu, 25 Aug 2022 05:16 PM (IST)

जौनपुर के चंदवक क्षेत्र के कसिली गांव स्थित ज्ञान दायिनी पूर्व माध्यमिक जूनियर हाईस्कूल में दोपहर में पहुंचे कुछ लोगों ने हंगामा कर दिया। आरोप है कि अनुसूचित जाति की छात्रा को शिक्षक सभाजीत दीक्षित ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए विद्यालय से भगा दिया।

अनुसूचित जाति की छात्रा को शिक्षक ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए विद्यालय से भगा दिया।
अनुसूचित जाति की छात्रा को शिक्षक ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए विद्यालय से भगा दिया।

जौनपुर, जागरण संवाददाता : अध्यापकों पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर बच्चों को अपमानित करने का आरोप लगाते हुए अभिभावकों ने गुरुवार को कसिली गांव स्थित ज्ञानदायिनी पूर्व माध्यमिक विद्यालय का घेराव किया। लोगों के तेवर देख विद्यालय प्रशासन सकते में आ गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई करने का आश्वासन देते हुए समझा-बुझाकर घेराव खत्म कराया।

अध्यापकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने को थाने में तहरीर दी गई है। विद्यालय में आसपास के कुछ गांवों के अनुसूचित जाति के बच्चे पढ़ते हैं। कक्षा छह की एक छात्रा ने दोपहर घर जाकर अभिभावकों को बताया कि स्कूल में अध्यापक जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए अक्सर अपमानित किया करते हैं। छात्रा के अभिभावक आक्रोशित हो गए और दर्जनों की संख्या में अन्य बच्चों के पुरुष व महिला अभिभावकों के साथ पहुंचकर नारेबाजी करते हुए विद्यालय घेर लिया।

अध्यापक व प्रधानाचार्य लाख सफाई देते रहे, किंतु लोग कुछ सुनने को तैयार नहीं थे। पुलिस के समझाने पर लोग माने और बच्चों संग थाने जाकर तहरीर दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। देर शाम तक दोनों पक्ष थाने में डटे रहे। पुलिस दोनों पक्षों के बीच सौहार्द बनाकर मामला रफा-दफा कराने का प्रयास कर रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।