Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP Weather Today: आगरा-वाराणसी में पारा पहुंचा 45 के करीब, UP में लू का अलर्ट; IMD ने जारी किया ताजा रिपोर्ट

    Updated: Sat, 17 May 2025 07:32 AM (IST)

    UP Weather Today उत्तर प्रदेश में गर्मी का प्रकोप जारी है आगरा और वाराणसी में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। मौसम विभाग ने लू का अलर ...और पढ़ें

    Hero Image
    रिक्शा चालक को गर्मी से परेशान देखकर बच्चों ने गाड़ी रोककर पहले उन्हें पानी पिलाकर थोड़ी राहत दी। धीरज गुप्ता

     जागरण संवाददाता, लखनऊ। UP Weather Update तापमान रोजाना एक कदम आगे बढ़ रहा है। आसमान से बरती आग में हवा संग धरती भी तपने लगी है। भीषण गर्मी एवं तल्ख धूप में घर से बाहर निकलना कठिन हो गया है। सुबह नौ बजे तक सूरज की किरणें चुभने लग रही हैं। चंद कदम चलने में हलक सूख जा रहे हैं। चेहरा और सिर ढक कर निकलने के बाद उमस बेचैन कर रही है। गर्मी से बचाव के लिए सुबह शाम ही सड़कों पर चहल पहल रहती है। धूप तेज होने पर दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसर रहा है। मौसम वैज्ञानिक लोगों को लू से बचने के सलाह दे रहे हैं। उनका कहना है कि जरूरी न होने वाली दोपहर 12 से तीन बजे तक घर से बाहर न निकलें।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आगरा का मौसम

    आगरा शहर में शनिवार सुबह करीब चार बजे बूंदाबांदी के बाद हुई वर्ष ने शहरवासियों को भीषण गर्मी से राहत दिलाई। शुक्रवार दोपहर को भी शहर में वर्षा हुई थी, जिससे मौसम सुहाना हो गया था। वर्षा होने से तापमान में कमी आई है, जिससे लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिली है।

    मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, शनिवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। विभाग ने 19 और 21 मई को भी बादल छाए रहने और वर्षा होने की संभावना जताई है। इससे आने वाले दिनों में भी तापमान कम बने रहने की उम्मीद है। तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण सावधानी बरतने की जरूरत है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा था। सीजन का सबसे गरम दिन शुक्रवार को रहा था।

    बरेली का मौसम

    शनिवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। रामपुर और आसपास के क्षेत्र में शनिवार को दिन में मौसम साफ रहने और रात में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है।

    तेज घूप से बचाव करते युवा। जागरण


    गोरखपुर का मौसम

    गोरखपुर में शनिवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे। कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ वर्षा हो सकती है। देवरिया और बस्ती में छिटपुट बादल छाए रहने का पूर्वानुमान है।

    इसे भी पढ़ें- Recruitment of Home Guards : प्रदेश में होमगार्ड जवानों की जल्द होगी भर्ती, गठित किया जाएगा अलग भर्ती बोर्ड

    कानपुर का मौसम

    थार के मरूस्थल से आ रही गर्म हवा और तपते सूरज ने शुक्रवार को आसमान से आग बरसा दी। भारतीय वायु सेना स्टेशन चकेरी पर दिन का अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री दर्ज किया गया जो इस सीजन का सर्वाधिक तापमान है। रात के न्यूनतम तापमान में भी चार डिग्री की वृद्धि हुई है। गर्म हवा के थपेड़ों और बढ़े तापमान की वजह से पशु - पक्षी से लेकर इंसान तक सभी बेहाल दिखाई दिए। मौसम विभाग ने शनिवार को भी बेतहाशा गर्मी का पूर्वानुमान किया है।

    अन्य जिलों के मौसम की जानकारी के लिए नीचे फोटो पर क्लिक करें...

    मेरठ का मौसम

    मौसम विभाग के अनुसार मेरठ जिले में हल्के बादलों के बीच धूप खिलेगी। इसके अलावा आर्द्रता 43 प्रतिशत रहेगी। वहीं बागपत में गुरुवार की रात और शुक्रवार को दिन सीजन का सबसे गर्म रिकार्ड किया गया है। न्यूनतम तापमान जहां 27 डिग्री रहा, वहीं अधिकतम तापमान भी 41 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया। खासबात यह रही कि भीषण गर्मी के बीच शाम के समय मौसम में बदलाव हो गया था और वर्षा हुई और गर्मी से राहत पहुंची।

    इसे भी पढ़ें- गजब का फैसला, केस फाइल करने वाले वकील को ही लखनऊ कोर्ट ने सुना दी दस वर्ष कैद और ढाई लाख रुपये जुर्माना की सजा

    वाराणसी का मौसम

    बीएचयू स्थित भारतीय मौसम विज्ञान विभाग केंद्र के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान में बीते 24 घंटे में 1.4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई और यह सामान्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस अधिक 45 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा। न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस बढ़ा और सामान्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस अधिक 28 डिग्री सेल्सियस पर रहा। शनिवार को प्रदेश के तराई इलाकों में झोंकेदार हवा के साथ हल्की वर्षा हो सकती है। इससे तापमान में कुछ कमी आ सकती है।