Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Recruitment of Home Guards : प्रदेश में होमगार्ड जवानों की जल्द होगी भर्ती, गठित किया जाएगा अलग भर्ती बोर्ड

    Updated: Fri, 16 May 2025 10:37 PM (IST)

    Recruitment in Home Guard Department भर्ती के लिए दौड़ को दो किलोमीटर से बढ़ाकर ढाई किलोमीटर करने पर भी विचार किया जा रहा है। होमगार्ड जवानों की अंति ...और पढ़ें

    Hero Image
    ब्यूरो : होमगार्ड जवानों की जल्द शुरू होगी भर्ती

    राज्य ब्यूरो, जागरण, लखनऊ : प्रदेश की आंतरिक सुरक्षा को अधिक मजबूती देने के लिए सिपाही भर्ती के साथ ही जल्द होमगार्ड जवानों की भर्ती भी शुरू हो सकती है। होमगार्ड स्वयंसेवक के 44 हजार से अधिक पदों पर दो चरणों में भर्ती संपन्न कराए जाने का प्रस्ताव है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    होमगार्ड की भर्ती के लिए एक बोर्ड का गठन कर सिपाही भर्ती की ही तर्ज पर भर्ती की प्रक्रिया पूरी कराए जाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था, जिस पर विचार चल रहा है। होमगार्ड मुख्यालय ने भर्ती के लिए शासन को लिखित परीक्षा भी कराने का प्रस्ताव दिया था, जिससे जिलावार मेरिट के अनुरूप अभ्यर्थियों का चयन किया जा सके।

    भर्ती के लिए दौड़ को दो किलोमीटर से बढ़ाकर ढाई किलोमीटर करने पर भी विचार किया जा रहा है। होमगार्ड जवानों की अंतिम भर्ती वर्ष 2011 में हुई थी। होमगार्ड स्वयंसेवकों के 1,18,348 पद स्वीकृत हैं। वर्तमान में लगभग 73 हजार होमगार्ड कार्यरत हैं।

    बीते कुछ वर्षों होमगार्ड जवानों का सेवाकाल पूरा होने की वजह से इनकी संख्या में कमी आई है। जिला स्तर पर की जाने वाली भर्ती को अब होमगार्ड मुख्यालय स्तर से कराए जाने की तैयारी है। जिससे निष्पक्ष व पारदर्शी ढंग से भर्ती संपन्न कराई जा सके। होमगार्ड मुख्यालय के अधिकारियों का कहना है कि भर्ती के प्रस्ताव पर शासन स्तर पर विमर्श चल रहा है। जल्द भर्ती की प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी।

    उत्तर प्रदेश में 44000 होमगार्ड भर्ती होंगे। पहले चरण 2025 में 22000 होमगार्ड वैकेंसी में 10वीं पास अभ्यर्थी आवेदन करने के योग्य होंगे। इसके अलावा अभ्यर्थियों की एज लिमिट 18 से 45 वर्ष तक तय रहेगी। इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन के जरिए होगा।