विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 23, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP MLC Election 2022 : गाजीपुर में सपा प्रत्‍याशी भोलानाथ शुक्‍ला ने पर्चा वापस लिया, भाजपा प्रत्‍याशी विशाल सिंह चंचल के वाहन पर बैठकर निकले

By Abhishek SharmaEdited By:
Published: Wed, 23 Mar 2022 12:59 PM (IST)Updated: Wed, 23 Mar 2022 01:34 PM (IST)

UP MLC Election 2022 गाजीपुर जिले में समाजवादी पार्टी के प्रत्‍याशी भोलानाथ शुक्‍ला ने बुधवार को अपना पर्चा वापस ले लिया। भाजपा प्रत्‍याशी विशाल सिंह चंचल के वाहन पर वह बैठकर निकले तो सियासी चर्चाओं का बाजार गर्म हो उठा।

UP MLC 2022 : समाजवादी पार्टी प्रत्‍याशी ने गाजीपुर में एमएलसी का पर्चा वापस ले लिया है।
UP MLC 2022 : समाजवादी पार्टी प्रत्‍याशी ने गाजीपुर में एमएलसी का पर्चा वापस ले लिया है।

गाजीपुर, जागरण संवाददाता। गाजीपुर में एमएलसी के समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी भोलानाथ शुक्ला ने बुधवार की दोपहर अपना पर्चा वापस ले लिया। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी विशाल सिंह चंचल और समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी भोलानाथ शुक्ला एक ही वाहन में बैठकर निर्वाचन कार्यालय से निकले तो चर्चाओं का बाजार गर्म हो उठा। इस बाबत जिले में समाजवादी पार्टी का आरोप है कि सरकार के दबाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी भोलानाथ शुक्‍ला ने अपना पर्चा वापस लिया है।

पार्टी पदाधिकारियों के अनुसार एक दिन पूर्व से ही भोलानाथ शुक्ला का मोबाइल फोन बंद था। इस बाबत सपा नेताओं को भी किसी प्रकार की जानकारी नहीं थी। इस बाबत पर्चा वापसी को लेकर कोई सूचना पार्टी को प्रत्‍याशी की ओर से जारी नहीं की गई थी। गाजीपुर विधान परिषद के सपा प्रत्याशी भोला नाथ शुक्ला ने अपना नामांकन पत्र वापस लिया तो दूसरी ओर भाजपा प्रत्याशी विशाल सिंह चंचल के साथ गाड़ी में बैठ कर निकलने की घटना से सियासी चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है। 

गाजीपुर जिले में एमएलसी चुनाव में समाजवादी पार्टी की ओर से जहां भोलानाथ शुक्‍ला पर पार्टी ने दांव लगाया था वहीं दूसरी ओर भाजपा की ओर से विशाल सिंह चंचल को चुनाव मैदान में उतारा गया था। मंगलवार की शाम से सपा उम्‍मीदवार से पार्टी पदाधिकारियों का संपर्क टूट गया और फोन बंद होने की वजह से सुगबुगाहट का दौर शुरू होने की चर्चाओं के बीच बुधवार सुबह करीब 11 बजे भाजपा नेता के वाहन पर ही सपा उम्‍मीदवार के परिसर में देखे जाने के बाद चर्चाओं ने जोर पकड़ा। थोड़ी देर में स्‍पष्‍ट हो गया कि सपा उम्‍मीदवार ने अपना नामांकन वापस ले लिया है।

इस प्रकार गाजीपुर एमएलसी क्षेत्र से सपा के उम्‍मीदवार के मैदान छोड़ देने से अब भाजपा उम्‍मीदवार विशाल सिंह चंचल का जीतना लगभग तय माना जा रहा है। विधानसभा चुनाव परिणामों में यहां से सभी सीटों पर सपा और सुभासपा गठबंधन के उम्‍मीदवारों ने जीत हासिल की थी। जिले में अब एक एमएलसी विधायक ही भाजपा का अकेला विधायक होगा। वहीं गाजीपुर में सपा उम्‍मीदवार द्वारा नामांकन वापसी के इस प्रकरण से पार्टी के शीर्ष नेतृत्‍व को भी अवगत करा दिया गया है। 

यह भी पढ़ें : UP MLC Election 2022 : गाजीपुर और मीरजापुर में सपा प्रत्याशियों ने वापस लिया पर्चा, भाजपा का निर्विरोध निर्वाचन तय

मुलायम सिंह यादव के जिस करीबी नेता से अखिलेश ने बनाई दूरी, उसी पर भाजपा ने लगाया बड़ा दांव

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।