विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 10, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Election 2022 : वाराणसी के शिवपुर सीट से मंत्री अनिल राजभर ने अरविंद राजभर को हराया

By Saurabh ChakravartyEdited By:
Published: Thu, 10 Mar 2022 01:08 PM (IST)Updated: Thu, 10 Mar 2022 10:15 PM (IST)

Varanasi Shivpur Chunav News भाजपा के मंत्री अनिल राजभर ने अरविंद राजभर को हराया। अरविंद सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ...और पढ़ें

वाराणसी के शिवपुर सीट से भाजपा के मंत्री अनिल राजभर ने बढ़त बनाई
वाराणसी के शिवपुर सीट से भाजपा के मंत्री अनिल राजभर ने बढ़त बनाई

जागरण संवाददाता, वाराणसी : विधान सभा चुनाव 2022 के हाल संख्या तीन में शिवपुर विधान सभा सीट की दोपहर साढ़े 12 बजे तक सात राउंड की गिनती हुई। इसमें भाजपा के मंत्री अनिल राजभर ने पहले राउंड से बढ़त बनाई वह लगातार जारी रही। सातवें राउंड में अनिल की   बढ़त 15160 हो गई। अनिल को 33141 मत मिले। उनके प्रतिद्वंदी सुभाषपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के बेटे अरविंद राजभर को 17981 मत मिले। तीसरे स्थान पर बसपा के रवि मौर्य रहे। उन्हें 7735 मत मिले।

यह सीट इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यहां की जीत से यह साबित होगा कि राजभर बिरादरी का नेता कौन है ओम प्रकार राजभर या भाजपा के अनिल राजभर। शिवपुर विस क्षेत्र चंदौली संसदीय क्षेत्र में आता है। यहां से विधायक अनिल राजभर सरकार में मंत्री रहे। क्षेत्र वाराणसी शहर से सटा और अद्र्ध शहरी है। लोहता व कोटवा इलाका शामिल होने से मुस्लिम वर्ग भी अधिक संख्या में हैं।

सर्वाधिक राजभर, मौर्या समेत पिछड़ी जातियों का दबदबा रहा है। हालांकि, ब्राह्मणों की संख्या भी कम नहीं है। प्रधानमंत्री मोदी और योगी के कार्य यहां ज्यादा और विधायक के कम नजर आते हैं। यह जरूर है कि सड़कों व गेट का निर्माण किया गया है। अनिल राजभर को जातिगत समीकरण, भाजपा संगठन, मंत्री रहने का लाभ मिलेगा।

विधानसभा का विवरण

कुल राउंड की गणना--29

कुल पड़े मत-250768

इस बार मतदान प्रतिशत-67.18

कुल महिलाओं के पड़े मत-113141

कुल पुरुषों को पड़े मत-137627

क्षेत्र में कुल मतदाता-373296

क्षेत्र में महिला मतदाता-169321

क्षेत्र में पुरुष मतदाता-203964

क्षेत्र में अन्य मतदाता-11

कुल बूथ-402

कुल मतदान केंद्र-212

वाराणसी के आठ विधानसभा सीट के जीते प्रत्‍याशी

पिंडरा : डा. अवधेश सिंह

शिवपुर : अनिल राजभर (मंत्री)  

सेवापुरी : नील रतन सिंह पटेल

अजगरा : टी राम

रोहनियां : सुनील पटेल (अद-एस)

वाराणसी उत्तरी: रवींद्र जायसवाल (मंत्री)  

वाराणसी दक्षिण : डा. नीलकंठ तिवारी (मंत्री)  

वाराणसी कैंट : सौरभ श्रीवास्तव

28वें चक्र के बाद कुल प्राप्‍त मत

अनिल राजभर- 110988

अरविंद राजभर- 85032

रवि मौर्य- 39762

25वें चक्र के बाद कुल प्राप्‍त मत

अनिल राजभर- 97095

अरविंद राजभर- 76824

रवि मौर्य- 37372

सुभासपा के अरविंद राजभर को पहले राउंड में 3118 तो दूसरे में 2594 मत मिले। कुल 5712 मिले। ऐसे ही बसपा के रवि मौर्या को पहले राउंड में 3115 व दूसरे 2594 मत मिले। कांग्रेस के गिरीश पांडेय को पहले राउंड में 89 व दूसरे में 101 मत मिले। अरविंद सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के बेटे हैं। यह सीट इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यहां की जीत से यह साबित होगा कि राजभर बिरादरी का नेता कौन है ओम प्रकार राजभर या भाजपा के अनिल राजभर। शिवपुर विस क्षेत्र चंदौली संसदीय क्षेत्र में आता है। यहां से विधायक अनिल राजभर सरकार में मंत्री रहे। क्षेत्र वाराणसी शहर से सटा और अर्ध शहरी है।

लोहता व कोटवा इलाका शामिल होने से मुस्लिम वर्ग भी अधिक संख्या में हैं। सर्वाधिक राजभर, मौर्या समेत पिछड़ी जातियों का दबदबा रहा है। हालांकि, ब्राह्मणों की संख्या भी कम नहीं है। प्रधानमंत्री मोदी और योगी के कार्य यहां ज्यादा और विधायक के कम नजर आते हैं। यह जरूर है कि सड़कों व गेट का निर्माण किया गया है। अनिल राजभर को जातिगत समीकरण, भाजपा संगठन, मंत्री रहने का

दो राउंड में मतों का रुझान

- भाजपा के अनिल राजभर : 8147

-सुभासपा के अरविंद राजभर : 5712

-बसपा के रवि मौर्या : 3273

-कांग्रेस के गिरीश पांडेय : 190

विधानसभा का विवरण

कुल राउंड की गणना--29

कुल पड़े मत-250768

इस बार मतदान प्रतिशत-67.18

कुल महिलाओं के पड़े मत-113141

कुल पुरुषों को पड़े मत-137627

क्षेत्र में कुल मतदाता-373296

क्षेत्र में महिला मतदाता-169321

क्षेत्र में पुरुष मतदाता-203964

क्षेत्र में अन्य मतदाता-11

कुल बूथ-402

कुल मतदान केंद्र-212

शिवपुर विधानसभा के प्रत्याशी

1- अनिल राजभर- भारतीय जनता पार्टी

2-गिरीश-इंडियन नेशनल कांग्रेस

3- रवि मौर्य-बहुजन समाज पार्टी

4-अरङ्क्षवद राजभर- सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी

5- उषा-आम जनता पार्टी (इंडिया)

6-मनोज कुमार मौर्य-जन अधिकार पार्टी