विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 10, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Election 2022 : शहर उत्तरी सीट पर प्रदेश सरकार के मंत्री और भाजपा प्रत्‍याशी रवींद्र जायसवाल को मिली जीत

By Saurabh ChakravartyEdited By:
Published: Thu, 10 Mar 2022 11:57 AM (IST)Updated: Thu, 10 Mar 2022 11:01 PM (IST)

शहर उत्‍तरी के भाजपा के रवींद्र जायसवाल ने 6660 मतों की बढ़त बना ली।शहर उत्तरी सीट पर प्रदेश सरकार के ...और पढ़ें

शहर उत्‍तरी के भाजपा के रवींद्र जायसवाल को मिली जीत।
शहर उत्‍तरी के भाजपा के रवींद्र जायसवाल को मिली जीत।

जागरण संवाददाता, वाराणसी : विधान सभा चुनाव 2022 के चुनाव में सातवें और अंतिम राउंड में पड़े मतों की गिनती गुरुवार को सुबह आठ बजे शुरू हुई। शहर उत्तरी सीट पर प्रदेश सरकार के मंत्री और भाजपा प्रत्‍याशी रवींद्र जायसवाल को जीत मिली।

शहर उत्तरी सीट पर पूर्व मंत्री रवींद्र जायसवाल ने जीत की हैट्रिक लगाई। पहले चरण से अंत तक मतों की बरसात ने उनकी सभी वर्गों में समान रूप से स्वीकार्यता पर मुहर भी लगा दी। हर चरण में अंतर लगभग दो गुने का रहा। जीत के मतों का अंतर भले ही पिछली बार से कम रहा, लेकिन मत प्रतिशत 50.95 से बढ़ कर अबकी 54.61 तक पहुंच गया।

सपा के कब्जे में रही इस सीट को रवींद्र जायसवाल ने 2012 में उसकी लहर में जीत ली थी। दूसरी बार 2017 में मैदान में उतरे तो सपा-कांग्रेस गठबंधन से प्रत्याशी समद अंसारी को 45502 वोटों से हरा कर विधायक बने तो प्रदेश सरकार में महत्वपूर्ण मंत्री पद मिला।

इस बार सपा से अशफाक अहमद डबलू सामने थे और लड़ाई आमने-सामने की। इसमें रवींद्र जायसवाल ने बड़े ही धैर्य से मोर्चा संभाला। परिणाम यह रहा कि उन्हें 1,34,471 मतों के रूप में जन आशीर्वाद मिला। दूसरा क्षेत्र और देर से टिकट मिलने के बाद भी अशफाक अहमद डबलू को जी-तोड़ मेहनत के बूते 93,695 मतदाताओं का समर्थन मिला। मतगणना के दौरान 24वें से 30वें चरण तक दम जरूर दिखाया लेकिन बाजी तब तक हाथ से निकल चुकी थी। अंतत: 40,776 मतों के अंतर से जीत का सेहरा रवींद्र जायसवाल के सिर बंधा।

16527 में शेष सिमटे, नोटा को 1532

यहां कांग्रेस की गुलराना 3102 वोटों तक रह गईं, बसपा के श्याम प्रकाश ने 10,457 वोट बटोरे तो एआइएमईआइएम के हरीश मिश्रा को 1643 पर ही संतोष करना पड़ा। आम आदमी के डा. आशीष जायसवाल 979 और निर्दल प्रत्याशी आसिफ 346 पर सिमट गए। उनसे अधिक 1532 वोट नोटा के हिस्से आए।

सेवा के संस्कार ने दिया सभी का प्यार : रवींद्र जायसवाल

रवींद्र जायसवाल अपनी जीत का श्रेय जनता-जनार्दन को देते हैैं। कहते हैैं, मोदी- योगी जी की प्रेरणा से मैैंने बिना भेद-भाव सिर्फ सेवा की। हर एक के सुख-दुख में निस्वार्थ भाव से साथ खड़ा रहा। इसका ही परिणाम रहा चुनाव में लोगों का आशीर्वाद मिला। सेवा मिशन निरंतर जारी रहेगा।

सहयोग के लिए आभार : अशफाक अहमद

दूसरे नंबर पर रहे सपा प्रत्याशी अशफाक अहमद डबलू ने मतदाताओं का आभार जताया। कहा अंतिम समय में टिकट मिला, घर-घर हर एक तक पहुंचने का प्रयास किया। विजय तो किसी एक को ही मिलती है, लेकिन हमेशा साथ खड़ा मिलूंगा।

वाराणसी के आठ विधानसभा सीट के जीते प्रत्‍याशी

पिंडरा : डा. अवधेश सिंह

शिवपुर : अनिल राजभर (मंत्री)  

सेवापुरी : नील रतन सिंह पटेल

अजगरा : टी राम

रोहनियां : सुनील पटेल (अद-एस)

वाराणसी उत्तरी: रवींद्र जायसवाल (मंत्री)  

वाराणसी दक्षिण : डा. नीलकंठ तिवारी (मंत्री)  

वाराणसी कैंट : सौरभ श्रीवास्तव

32वें चक्र के बाद कुल प्राप्‍त मत

रवींद्र जायसवाल-भाजपा- 133464

असफाक-सपा- 92915

श्‍याम प्रकाश-बसपा- 10278

27वें चक्र के बाद प्राप्‍त मत

रवींद्र जायसवाल- 121966

असफाक- 71819

श्‍याम प्रकाश- 9919

23वें चक्र के बाद प्राप्‍त मत

रवींद्र जायसवाल- 115934

असफाक- 62155

श्‍याम प्रकाश- 9697

शहर उत्तरी सीट पर भाजपा दो बार से जीत हासिल कर रही है। विधान सभा चुनाव 2017 में भाजपा, अपना दल व सुभाषपा के गठबंधन में यह सीट भाजपा की झोली में गई थी। तब भाजपा के रवींद्र जायसवाल चुनाव जीतेे। दूसरे नंबर पर सपा-कांग्रेस के अब्दुल समद अंसारी थे। यह शहरी सीट मिश्रित आबादी की है। यहां पर वैश्य क्षत्रिय, ब्राह्मण, दलित के साथ ही मुस्लिम मतदाता भी काफी संख्या में हैं।

वाराणसी उत्तरी विधानसभा

1- रवींद्र जायसवाल-भारतीय जनता पार्टी

2-अशफाक-समाजवादी पार्टी

3-गुलेराना सबस्सुम- इंडियन नेशनल कांग्रेस

4- श्याम प्रकाश-बहुजन समाज पार्टी

5- डॉ.आशीष कुमार जायसवाल-आम आदमी पार्टी

6- हरीश मिश्रा-ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन

7- आसिफ इकबाल-निर्दलीय

विधानसभा का विवरण

मतगणना का राउंड-32

कुल पड़े मत-244872

कुल मत प्रतिशत-57.38

महिलाओं ने डाले मत-105313

पुरुषों ने डाले मत-139554

क्षेत्र में कुल मतदाता-426787

क्षेत्र में महिला मतदाता-193110

क्षेत्र में पुरुष मतदाता-233635

क्षेत्र में अन्य मतदाता-42

कुल बूथ--439

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।