...तो यूपी में विधानसभा चुनाव मार्च 2027 में संभावित है, यूपी बोर्ड परीक्षाएं पांच से 24 फरवरी तक कराने की घोषणा
यूपी बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं की 2027 की परीक्षा तिथियां घोषित कर दी हैं, जो 5 से 24 ...और पढ़ें

यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 का शेड्यूल जारी मार्च में हो सकते हैं विधानसभा चुनाव। (AI Image)
HighLights
यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं परीक्षा 5 से 24 फरवरी 2027 तक।
परीक्षाएं दो पालियों में होंगी, सुबह 8:30 बजे से शाम 5:15 बजे तक।
मार्च 2027 में विधानसभा चुनाव की संभावना, मतदाता सूची अभियान शुरू।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की आहट के बीच आखिरकार माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की डेट शीट वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। बोर्ड की ओर से जारी शेड्यूल के मुताबिक 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं पांच फरवरी 2027 से शुरू होकर 24 फरवरी 2027 तक होंगी।
बोर्ड परीक्षाएं दो पालियों में होंगी। इसमें सुबह की पाली सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक होगी। वहीं शाम की पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी। जारी कार्यक्रम के अनुसार, शुरुआती 15 मिनट प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए निर्धारित हैं। सुबह की पाली में उत्तर लिखने का समय सुबह 8:45 बजे से 11:45 बजे तक, जबकि शाम की पाली में दोपहर 2:15 बजे से शाम 5:15 बजे तक बताया गया है।
गत वर्ष 2026 में जनपद में सात राजकीय, 48 अशासकीय व 60 वित्तविहीन विद्यालयों सहित 115 परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षा हुई थी। हाईस्कूल में 37,763 तथा इंटरमीडिएट में 34,985 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इस बार अभी परीक्षा केंद्रों का निर्धारण बोर्ड से नहीं किया गया है।
दरअसल बोर्ड परीक्षाओं पर ही यूपी में चुनाव आधारित माना जाता रहा है। जिस प्रकार से माह भर के भीतर ही बीस दिन में बोर्ड परीक्षाओं को समेटा गया है उस लिहाज से माना जा रहा है कि मार्च में चुनाव हो सकता है। हालांकि यह अभी कयास ही है लेकिन विधानसभा चुनाव को लेकर जिस प्रकार सोमवार की देर शाम जिलाधिकारी कार्यालय की ओर से अंतिम तौर पर निर्वाचन आयोग के निर्देशों पर विज्ञप्ति जारी की गई है।
वाराणसी ज़िले के निर्वाचन अधिकारी कर ओर से मतदाता सूची में योग्य वोटरों को जोड़ने के लिए अभियान शुरू किए जाने की जानकारी सामने आई है उससे स्पष्ट माना जा रहा है कि आयोग भी अब चुनाव की तैयारियों को लेकर आखिरी दौर में है। बताया गया है कि एक सक्रिय अभियान शुरू किया है कि वोटर लिस्ट से कोई भी योग्य वोटर न छूटे। इसे पक्का करने के लिए वाराणसी के 3360 बूथों पर स्पेशल कैंप लगाए जा रहे हैं।
