यूपी बोर्ड परीक्षाएं पांच से 24 फरवरी तक, मीरजापुर में 76,687 परीक्षार्थी देंगे इस बार परीक्षा
माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 2027 की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की डेट शीट जारी कर दी है, जो 5 ...और पढ़ें

यूपी बोर्ड परीक्षा 2027: मीरजापुर में 76,687 छात्र देंगे इम्तिहान, 5 फरवरी से शुरू। (AI Image)
HighLights
यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा 5 से 24 फरवरी 2027 तक।
मीरजापुर में कुल 76,687 छात्र बोर्ड परीक्षा में शामिल।
परीक्षाएं दो पालियों में होंगी, सुबह और शाम के सत्र में।
जागरण संवाददाता, मीरजापुर : माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की डेट शीट वेबसाइट पर जारी किया गया है। जारी शेड्यूल के मुताबिक 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं पांच फरवरी 2027 से शुरू होकर 24 फरवरी 2027 तक होंगी। जिला विद्यालय निरीक्षक राज कुमार दीक्षित ने बताया कि 10वीं व 12वीं कक्षा मिलाकर 76,687 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।
उन्होंने बताया कि बोर्ड परीक्षाएं दो पालियों में होंगी। इसमें सुबह की पाली सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक होगी। वहीं शाम की पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी। जारी कार्यक्रम के अनुसार, शुरुआती 15 मिनट प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए निर्धारित हैं। सुबह की पाली में उत्तर लिखने का समय सुबह 8:45 बजे से 11:45 बजे तक, जबकि शाम की पाली में दोपहर 2:15 बजे से शाम 5:15 बजे तक बताया गया है।
गत वर्ष 2026 में जनपद में सात राजकीय, 48 अशासकीय व 60 वित्तविहीन विद्यालयों सहित 115 परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षा हुई थी। हाईस्कूल में 37,763 तथा इंटरमीडिएट में 34,985 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इस बार अभी परीक्षा केंद्रों का निर्धारण बोर्ड से नहीं किया गया है।
माध्यमिक शिक्षा परिषद परीक्षा 2026 : एक नजर
हाईस्कूल
पंजीकृत : 37763
शामिल : 35557
सफल : 31659
प्रतिशत : 89.04
प्रदेश में स्थान : 53
--------------
इंटरमीडिएट
पंजीकृत : 34985
शामिल : 33160
सफल : 26428
प्रतिशत : 79.70
प्रदेश में स्थान : 47
