विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सारंगनाथ महादेव मंदिर पर चचेरे भाई- बहन ने रचाई शादी, परिजनों ने किया हंगामा

By Digital Desk Edited By: Abhishek sharma
Published: Sat, 21 Nov 2026 05:34 PM (IST)

सारंगनाथ महादेव मंदिर में एक चचेरे भाई-बहन ने शादी कर ली, जिस पर उनके परिजनों ने हंगामा किया। पुलिस ने हस्तक्षेप कर बालिग जोड़े को एक-दूसरे को सौंप दिया क्योंकि परिवार उन्हें स्वीकार नहीं कर रहे थे।

सारंगनाथ मंदिर में चचेरे भाई-बहन की शादी, परिजनों का हंगामा।

सारंगनाथ मंदिर में चचेरे भाई-बहन की शादी, परिजनों का हंगामा।

HighLights

  1. चचेरे भाई-बहन ने सारंगनाथ महादेव मंदिर में शादी की।

  2. शादी की खबर पर परिजनों ने मंदिर में हंगामा किया।

  3. पुलिस ने बालिग जोड़े को एक-दूसरे को सौंपा।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। सारनाथ सारंगनाथ महादेव मंदिर प्रेमी युगल ने शनिवार को शादी कर ली। शादी की खबर मिलते ही युवक एवं युवती के परिजनों ने नोंकझोंक कर हंगामा कर दिया। इसके बाद मामला सारनाथ थाना पहुंच गया। दोनों पक्षों में बात बनते न देखकर पुलिस ने युवती को युवक को सुपुर्द कर दिया। इसके बाद युवक एवं युवती कार से निकल गए।

बताया जाता है कि लोहता क्षेत्र के एक मुहल्ले के रहने वाले युवक एवं युवती आपस में प्रेम करते हैं। रिश्ते में दोनों आपस में चचेरे भाई बहन लग रहे थे। दोनों एक दूसरे से शादी करने के फिराक में थे। इसका विरोध दोनों के परिजन कर रहे थे और दोनों की शादी नहीं होने दे रहे थे। यह देख शनिवार को युवक एवं युवती घर से भाग गए।

दोनों सारंगनाथ महादेव मंदिर पहुंचकर शादी कर लिए। इसकी जानकारी दोनों के परिजनों को हुई तो दोनों पक्ष के स्वजन सारंगनाथ महादेव मंदिर पहुंचकर नोंकझोक कर हंगामा करने लगे। इस बीच किसी ने 112 नंबर पर फोन कर घटना की सूचना पीआरवी पुलिस को दे दी।

पीआरवी पुलिस ने दोनों को सारनाथ पुलिस को सौंप दिया। युवक व युवती के बालिग होने की स्थिति में पुलिस ने लिखित रूप से युवती को युवक को सौंप दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना था कि दोनों के परिजन स्वीकार नहीं कर रहे थे। दोनों बालिग थे। लिहाजा युवती को लिखित रूप से युवक को सौंप दिया गया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।