काशी में यात्रियों और पर्यटकों की भीड़ का दबाव कम करेगी उधना और बांद्रा स्पेशल ट्रेन
दीपावली के बाद कामगारों की वापसी के लिए पूर्वोत्तर रेलवे ने उधना और बांद्रा के बीच विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें छपरा, वाराणसी और बनारस को गुजरात व महाराष्ट्र से जोड़ेंगी, जिससे यात्रियों की भीड़ का दबाव कम होगा।

भीड़ का दबाव कम करेगी उधना और बांद्रा स्पेशल ट्रेन।
HighLights
पूर्वोत्तर रेलवे ने विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया।
उधना और बांद्रा के लिए विशेष ट्रेनें चलेंगी।
दीपावली के बाद यात्रियों की भीड़ कम होगी।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। दीपावली और पूजा पर्व के बाद कामगारों के लौटने का सिलसिला जारी है। पूर्वांचल के विभिन्न जिलों से महानगरों का रुख करने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने गुजरात के उधना और महाराष्ट्र में बांद्रा के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।
जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार के अनुसार 24 नवंबर को गाड़ी संख्या-05115 स्पेशल छपरा से शाम 6.20 बजे प्रस्थान कर देर रात 1.20 बजे कैंट स्टेशन आएगी। यहां से उधना (गुजरात) रवाना होगी। वापसी यात्रा में 26 नवंबर को गाड़ी संख्या-05116 विशेष गाड़ी उधना से सुबह 10 बजे प्रस्थान करेगी। दूसरे दिन दोपहर 1.35 बजे कैंट पहुंचेगी।
यहां से छपरा रवाना होगी। वहीं, 25 नवंबर को गाड़ी संख्या-05185 छपरा से रात 9 बजे प्रस्थान करके देर रात 2.20 बजे बनारस स्टेशन पहुंचेगी। यहां निर्धारित ठहराव के बाद बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 27 नवंबर को गाड़ी संख्या-05186 बांद्रा टर्मिनस से सुबह 10.45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन रात 8.10 बजे बनारस पहुंचेगी।
यहां से छपरा जाएगी। एक अन्य ट्रेन 09327 स्पेशल 22 नवंबर को डा. अम्बेडकर नगर (मध्य प्रदेश) से शाम 6 बजे प्रस्थान करके अगले दिन शाम 4 बजे कैंट होते हुए गोरखपुर जाएगी।