घाघरा में नहाते समय बालक समेत दो डूबे, नौकागांव व बैरिया के चांदपुर की घटना
बलिया में मकर संक्रांति के दिन मंगलवार को अलग-अलग घाटों पर नहाते समय घाघरा में बालक समेत दो डूब गए। स्थानीय गोताखोरों के माध्यम से दोनों घाटों पर तलाश की जा रही है। उधर इस घटना से लोग घबराए हुए हैं।
बलिया, जेएनएन। जिले में मकर संक्रांति के दिन मंगलवार को अलग-अलग घाटों पर नहाते समय घाघरा में बालक समेत दो डूब गए। स्थानीय गोताखोरों के माध्यम से दोनों घाटों पर तलाश की जा रही है। घटनाएं मनियर थाना क्षेत्र के नौकागांव व बैरिया क्षेत्र के चांदपुर में हुईं। बांसडीह क्षेत्र के घाघरा नदी के घाट नौकागांव मठिया के सामने मंगलवार को अग्निवेश (18) पुत्र विनोद उपाध्याय निवासी मनियर अपने चचेरे भाई के साथ स्नान करने गए थे। दोनों भाई घाघरा में स्नान कर रहे थे। इसी बीच अग्निवेश नहाते समय पानी में कुछ अंदर चल गया। वह डूबने लगा। यह देख चचेरा भाई जोर जोर से चिल्लाने लगा। इस पर आसपास के लोग पहुंच गए। काफी प्रयास के बाद भी उसका पता नहीं चल सका। नाविकों के सहारे उसकी तलाश की जा रही है।
बैरिया : क्षेत्र के चांद दियर घाघरा तट पर मकर संक्रांति पर स्नान करने गया दीपक यादव (12) निवासी टोला रिसाव राय स्नान करते समय डूब गया। वह अपने साथियों के साथ स्नान करने गया था। दीपक नहाते समय अचानक गहरे पानी में चला गया। काफी प्रयाास के बाद भ्ाी उसे बचाया नहीं जा सका और वह डूब गया। स्थानीय मल्लाहोें के माध्यम से पुलिस तलाश में जुट गई है। इस स्थल पर घाघरा का कटान पहले से ही हो रहा है।