विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 24, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वाराणसी में विवाह वाले घर में दो लोगों की कुएं में गिरने से मौत, शादी की खुशियां मातम में बदल गईं

By Abhishek SharmaEdited By:
Published: Tue, 24 May 2022 11:58 AM (IST)

वाराणसी जिले में विवाह वाले घर में दो लोगों की कुएं में गिरने से मौत होने के बाद शादी की ...और पढ़ें

वाराणसी में विवाह वाले घर में दो लोगों की कुएं में गिरने से मौत हो गई।
वाराणसी में विवाह वाले घर में दो लोगों की कुएं में गिरने से मौत हो गई।

वाराणसी, जागरण संवाददाता। कैंट थाना क्षेत्र के फुलवरिया इमिलिया घाट गांव में सोमवार की आधी रात करीब 12:30 बजे रात संतोष कुमार (38) अचानक कुएं में गिर गए। जानकारी होने के बाद आनन- फानन रस्सी का इंतजाम किया गया और उनको बचाने के लिए रोहित कुमार (28) रस्सी के सहारे नीचे कुएं में उतर गए। इस दौरान पानी में से संतोष को पकड़कर ऊपर की तरफ आने लगे। उसी दौरान रस्सी बीच में से ही टूट गई।

रात में कुएं में गिरने के बाद निकालते समय रस्‍सी टूटने के बाद दोनों एक साथ कुएं में गिर गए। इस हादसे में उन दोनों ही लोगों की कुएं में ही मौत हो गई। वहीं हादसे की जानकारी स्थानीय लोगों द्वारा कैंट पुलिस को दी गई। सूचना पर फुलवरिया चौकी प्रभारी कृष्णमोहन सहित कैंट थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए और स्थानीय लोगों संग फायर ब्रिगेड की मदद से दोनों शवों को बाहर निकलवाया। वहीं पुलिस ने दोनों ही शवों को कब्जे में लेते हुए पीएम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार फुलवरिया इमिलिया घाट गांव के निवासी मोतीचंद के लड़के की बारात 22 मई को लहरतारा गई थी। और बारात वापस 23 को आ गई। और 23 मई को लड़के का रिशेप्सन और लड़की की शादी दोनो एक साथ आयोजित की गई थी। तय समय पर सोमवार की साम बारात पूरागणेश, चकरा, सकलडीहा, चंदौली से आ गई और खुशी के माहौल में डीजे पर नाच गाना हुआ।

फिर जयमाल के बाद शादी की रस्म शुरू हुई हुई थी कि अचानक घर के पास स्थित सकरे कुएं में संतोष गिर गए और उसके बाद वहां की खुशियां मातम में बदल गईं। बलारपुर, सकलडीहा, चंदौली निवासी मृतक संतोष को चार लड़कियां हैं। दूसरे मृतक कठसिल चंदौली के निवासी रोहित को एक लड़की है। सूचना मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।