विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी में सिपाही अमित शुक्ला को गोली मारने वाले दो अन्य आरोपित भी गिरफ्तार

By Ravi PandeyEdited By: Abhishek sharma
Published: Sat, 31 Oct 2026 11:25 AM (IST)

वाराणसी में सिपाही अमित शुक्ला को गोली मारने के मामले में पुलिस ने दो और आरोपितों अंजनी झा और राजू ...और पढ़ें

वाराणसी में सिपाही अमित शुक्ला पर हमला करने वाले दो और बदमाश गिरफ्तार।

वाराणसी में सिपाही अमित शुक्ला पर हमला करने वाले दो और बदमाश गिरफ्तार।

HighLights

  1. सिपाही अमित शुक्ला को गोली मारने वाले दो आरोपित गिरफ्तार।

  2. असलहा बरामदगी के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की।

  3. जवाबी कार्रवाई में घायल बदमाश अस्पताल में भर्ती कराए गए।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। लंका थाने की क्राइम टीम में तैनात सिपाही अमित शुक्ला को गोली मारने वाले दो अन्य आरोपितों को पुलिस टीम ने भोर में गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपितों के पास से असलहा भी बरामद हुआ है। इसके पहले एक आरोपित को पुलिस ने शुक्रवार की रात डाफी टोल प्लाजा के समीप मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया था।

पुलिस के अनुसार दोनों आरोपितों को पकड़ने के बाद असलहे के बारे में पूछताछ किया तो पता चला कि सामनेघाट इलाके में असलहा छिपाये हैं।जिसके बाद आरोपितों को लेकर सामनेघाट में  असलहा रिकवरी के लिए मौके पर पहुंची तो दोनो ने अचानक छिपे हुए असलहों से फायरिंग कर दिया।

बताया क‍ि जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाशों को गोली लगी है। पुलिस ने तत्काल दोनों बदमाशों को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है । पुलिस की पूछताछ में पकड़े गए दोनों बदमाश अंजनी झा और राजू तिवारी के रूप में पहचान हुई है। पुलिस आरोपितों से पूछताछ में जुटी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।