विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी में पुरानी रंजिश में दो पक्षों में मारपीट, जानलेवा हमले के आरोप में आठ पर मुकदमा

By Rajesh ChaubeyEdited By: Abhishek sharma
Published: Sat, 14 Nov 2026 06:18 PM (IST)

वाराणसी के उमरहां गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई, जिसमें कई लोग घायल हो ...और पढ़ें

वाराणसी के उमरहां में पुरानी रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष आठ पर मुकदमा।

वाराणसी के उमरहां में पुरानी रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष आठ पर मुकदमा।

HighLights

  1. उमरहां गांव में पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट।

  2. लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला, कई घायल।

  3. पुलिस ने आठ नामजद आरोपितों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा।

जागरण संवाददाता, (चौबेपुर) वाराणसी। क्षेत्र के उमरहां गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। आरोप है कि एक पक्ष के आठ लोगों ने लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला कर कई लोगों को घायल कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे लोगों के साथ भी मारपीट की गई। मामले में पुलिस ने आठ नामजद आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

नन्दलाल यादव की तहरीर के मुताबिक, आठ नवंबर की शाम करीब सात बजे आरोपित एक राय होकर पहुंचे और मारपीट करने लगे। आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला किया तथा जान से मारने की धमकी भी दी।

थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर रामदुलार यादव, रमेश, रामअधार, पप्पू यादव, राजू यादव, विकास, विनीत और अरुण के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक राघवेंद्र कुमार मौर्य को सौंपी गई है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।