विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी में तालाब किनारे बने मकान का एक हिस्सा गिरने से दो बच्चियों की मौत, माता-पिता घायल

By Ravi PandeyEdited By: Abhishek sharma
Published: Wed, 11 Nov 2026 11:17 AM (IST)

वाराणसी के रोहनिया क्षेत्र में तालाब किनारे बने एक मकान का हिस्सा ढहने से दो बच्चियों आफिया और फलक की ...और पढ़ें

वाराणसी में तालाब किनारे मकान ढहने से दो बच्चियों की मौत माता-पिता घायल।

वाराणसी में तालाब किनारे मकान ढहने से दो बच्चियों की मौत माता-पिता घायल।

HighLights

  1. तालाब किनारे मकान का एक हिस्सा अचानक ढहा

  2. मलबे में दबकर दो मासूम बच्चियों की मौत हुई

  3. माता-पिता घायल, पुलिस और एसडीआरएफ ने बचाव किया

जागरण संवाददाता, (रोहनिया) वाराणसी। थाना क्षेत्र के अखरी चौकी अंतर्गत बच्छांव पश्चिमपुरा में तालाब किनारे बने अहीउद्दीन उर्फ कल्लू के मकान का एक हिस्सा मंगलवार की देर रात अचानक ढह गया। तालाब किनारे बने मकान की दीवार ढहने के कारण आगे अंदर सो रहे दो बच्चे मलबे और पानी में दब गए।

हादसे के समय परिवार के सदस्य मकान के अंदर सो रहे थे। मकान गिरने की तेज आवाज सुनकर परिवार के अन्य लोग और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचकर तत्काल बचाव कार्य करते हुए पुलिस को सूचना दिए। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक राजू सिंह और चौकी प्रभारी धर्मेंद्र राजपूत तत्काल मौके पर पहुंचकर एसडीआरएफ की टीम भी मदद से काफी प्रयास के बाद दो बच्चियो को बाहर निकाले लेकिन तबतक उनकी मौत हो गई थी।

जबकि बच्चों के माता पिता को भी चोटें आईं हैं। जिनका पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से प्राथमिक उपचार कराया । मौके पर जुटे लोगों ने बताया कि मकान तालाब किनारे बने होने के कारण एक हिस्सा अचानक धंस गया। जिसके कारण एक दीवार का हिस्सा पानी में भर भराकर गिर गया। जिसमें सो रही दोनों बच्चियां आफिया (छह वर्ष) और फलक (चार वर्ष) की मौत हो गई। रोहनिया पुलिस दोनों शवों को अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।