वाराणसी में राष्ट्रीय पोलियो दिवस पर बच्चों को पिलाई गई पोलियो की दो बूंद, उन्मूलन का संकल्प दोहराया
वाराणसी में राष्ट्रीय पोलियो दिवस पर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई, जिसमें स्वास्थ्य विभाग और रोटरी इंटरनेशनल सहित कई संगठनों ने सहयोग किया। इस कार्यक्रम में 'दो बूंद हर बार, पोलियो पर जीत रहे बरकरार' का संदेश देते हुए पोलियो मुक्त भारत के संकल्प को दोहराया गया।

वाराणसी में राष्ट्रीय पोलियो दिवस पर बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक।
HighLights
वाराणसी में राष्ट्रीय पोलियो दिवस पर बच्चों को खुराक पिलाई गई।
'दो बूंद हर बार, पोलियो पर जीत रहे बरकरार' का संदेश दिया गया।
पोलियो उन्मूलन के लिए जन जागरूकता पर जोर दिया गया।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। राष्ट्रीय पोलियो दिवस के अवसर पर शनिवार को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार और रोटरी इंटरनेशनल के सहयोग से आइएमए परिसर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में 'दो बूंद हर बार, पोलियो पर जीत रहे बरकरार' का संदेश दिया गया।
आइएमए अध्यक्ष डा. अनुराग टंडन ने कहा कि पोलियो उन्मूलन के लिए स्वास्थ्य विभाग, आइएमए, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) और रोटरी क्लब मिलकर लगातार प्रयास कर रहे हैं। पोलियो जैसी बीमारी से बचाव के लिए जनजागरूकता बेहद जरूरी है। प्रत्येक अभिभावक को अपने बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलानी चाहिए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एनपी सिंह ने पोलियो मुक्त भारत के संकल्प को दोहराते हुए अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। डा. शिवसागर कनौजिया, आदि मौजूद रहें।