वाराणसी में फर्जी मरीज बनाकर बीमा क्लेम लेने की कोशिश, दो आरोपियों पर मामला दर्ज किया गया
वाराणसी में किड्स केयर नर्सिंग होम के संचालक की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ फर्जी दस्तावेज बनाकर बीमा क्लेम ...और पढ़ें

वाराणसी में फर्जी मरीज बनाकर बीमा क्लेम लेने की कोशिश, दो पर केस दर्ज।
HighLights
किड्स केयर नर्सिंग होम संचालक ने फर्जी बीमा क्लेम पर मुकदमा दर्ज कराया।
इमरान अंसारी और पूर्व मैनेजर शम्स तबरेज पर धोखाधड़ी का आरोप।
फर्जी मरीज बनाकर स्टार हेल्थ इंश्योरेंस से लाभ लेने की कोशिश।
जासं, वाराणसी। भेलूपुर पुलिस ने किड्स केयर नर्सिंग होम के संचालक डाक्टर राहुल कुमार की तहरीर पर इमरान अंसारी और अस्पताल के पूर्व मैनेजर शम्स तबरेज के खिलाफ फर्जी दस्तावेज तैयार कर बीमा कंपनी से लाभ लेने के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है।
डाक्टर के अनुसार, स्टार हेल्थ एंड एलाइड इंश्योरेंस कंपनी की चेयर कम्युनिकेशन टीम से ईमेल आया था, जिसमें इमरान अंसारी के 10 सितंबर 2025 को अस्पताल में भर्ती होने और 16 सितंबर को डिस्चार्ज होने की सत्यापन रिपोर्ट मांगी गई थी।
जांच में पता चला कि उक्त तारीखों में इमरान नाम का कोई मरीज अस्पताल में नहीं था। डाक्टर ने 31 अक्टूबर 2025 को कंपनी के मैनेजर को इसकी जानकारी दी। आरोप है कि इमरान और शम्स ने साजिश के तहत फर्जी प्रपत्र तैयार किए। शम्स को नौकरी से निकाल दिया गया है।
