बलिया में गंगा में नहाते समय पांच किशोर डूबे, दो की मौत तीन को जिंदा बचाया गया
बैरिया थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव निवासी पांच किशोर रविवार को सतीघाट भुसौला में गंगा में नहाते समय गंगा में नहाते समय डूब गए।
बलिया, जेएनएन। बैरिया थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव निवासी पांच किशोर रविवार को सतीघाट भुसौला में गंगा में नहाते समय गंगा में नहाते समय डूब गए। तीन किशोरों को मुरारपट्टी निवासी अनन्त पाठक ने जिंदा बचा लिया तो दो किशोरों के गंगा में डूबने से हो गई मौत।
रविवार की सुबह पुनेश कुमार सिंह (16) पुत्र सुभाष सिंह, अभिषेक कुमार सिंह (12) पुत्र विशेश्वर सिंह, आदित्य सिंह (14), आदर्श कुमार सिंह (12) पुत्रगण उपेंद्र सिंह, कल्लू उर्फ रामेश्वर गुप्त(14) पुत्र अरुण गुप्त सभी निवासी चांदपुर घर से क्रिकेट खेलने को कहकर निकले थे और कहकर चले गए थे नहाने गंगा घाट। नहाते वक्त पांचों किशोर डूबने लगे जिसमें अभिषेक, आदित्य और आदर्श को मुरारपट्टी निवासी अनन्त पाठक ने गंगा से जिंदा निकाल लिया। जबकि पुनेश कुमार सिंह को मृत अवस्था में अनन्त ने नदी से निकाला। चारों को स्थानीय लोगों के सहयोग से 108 नम्बर के एम्बुलेंस से सोनबरसा अस्पताल भेजवाया गया। जहां अभिषेक, आदित्य व आदर्श का ईलाज करके डॉक्टरों ने जिंदा बचा लिया जबकि पुनेश सिंह को मृत घोषित कर दिया।
रामेश्वर उर्फ कल्लू का शव नही मिलने पर घटना स्थल पर दोकटी, लालगंज पुलिस के अलावा क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे जिसके बाद जाल डालने पर रामेश्वर का शव गंगा से निकाला गया। मृत दोनों किशोरों के शव कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही इस घटना के बाद चांदपुर में कोहराम मच गया।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप